
दिल्ली में वायु प्रदूषण ने रोकी उड़ान, जोधपुर में विलंब से पहुंची फ्लाइट
जोधपुर. दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण रविवार को दिल्ली से आने वाली विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट देरी से आने के कारण जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्री भेजा परेशान रहे यात्री कई घंटों तक एयरपोर्ट पर बैठे-बैठे साइट्स का इंतजार करते रहे एयर इंडिया की फ्लाइट करीब ढाई घंटे देरी से जोधपुर पहुंची। इसके अलावा इंडिगो, विस्तारा एयरलाइंस और स्पाइसजेट की फाइट्स भी विलंब से रही। यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन के सामने विरोध भी जताया।
पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण उच्चतम स्तर पर है। धुएं के बादल होने के कारण वहां दृश्यता मानक स्तर से बहुत कम हो गई। इससे सुबह 9 से लेकर दोपहर एक बजे तक फ्लाइट्स के लिए विजिबिलिटी कम होने के कारण करीब 150 फ्लाइट प्रभावित रही इसमें से 37 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। दिल्ली से जोधपुर आने वाली अधिकांश फ्लाइट दोपहर में आती है इसके कारण दिल्ली जोधपुर फ्लाइट प्रभावित रही। ऐसे में दिल्ली जाने वाली जोधपुर के यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर बेजा परेशान होना पड़ा। दोपहर सवा दो बजे जोधपुर आने वाली एयर इंडिया की एआइ 475 रविवार को शाम पांच बजे पहुंची। इस कारण यात्री परेशान रहे। यह फ्लाइट शाम करीब 5.30 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई।
Published on:
04 Nov 2019 11:36 am
