9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि मंडी समिति ने किट में से हटाएं आलू-प्याज, फूड किट में आटा-दाल के साथ मिलेंगे मसाले

कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री और कच्चा माल पहुंचाने के लिए प्रशासन व कई स्वयंसेवी संगठन कार्य कर रहे हैं। इनमें कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) भी एक है, जो फूड किट के रूप में कच्चा माल उपलब्ध करा रही है। मंडी समिति की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे फूड किट में अब मसाले भी मिलेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
flour and pulses added in food kits of krishi mandi samiti

कृषि मंडी समिति ने किट में से हटाएं आलू-प्याज, फूड किट में आटा-दाल के साथ मिलेंगे मसाले

अमित दवे/जोधपुर. कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री और कच्चा माल पहुंचाने के लिए प्रशासन व कई स्वयंसेवी संगठन कार्य कर रहे हैं। इनमें कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) भी एक है, जो फूड किट के रूप में कच्चा माल उपलब्ध करा रही है। मंडी समिति की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे फूड किट में अब मसाले भी मिलेंगे।

मंडी समिति लागत मूल्य 360 रुपए में फूड किट में कच्चे माल के साथ सब्जियों के रूप में आलू-प्याज भी उपलब्ध करवा रहा था। अब मंडी समिति ने फूड किट में से आलू-प्याज को हटाकर मसाले देने का निर्णय किया है। मंडी समिति की ओर से करीब 6 हजार नए फूड किट तैयार किए जा चुके है। इनमें से 2500 किट एक ही दिन लूणी पंचायत समिति ने खरीदे। वहीं गुरुवार को मंडी समिति के पास करीब 3500 किट का स्टॉक पड़ा था और किट लगातार तैयार किए जा रहे हैं।

मिर्च-हल्दी-धनिया मिलेंगे
फूड किट में 5 किलो आटा, एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो दाल, एक किलो नमक व 1-1 किलो आलू-प्याज उपलब्ध कराए जा रहे थे। अब मंडी समिति प्रशासन ने आलू-प्याज हटाकर 100-100 ग्राम लाल मिर्च, हल्दी व धनिया पाउडर देने का निर्णय किया है।

आलू-प्याज की मांग कम
गली-गली घूम रही सब्जियों की गाड़ी में आलू-प्याज सहज उपलब्ध होने के कारण किट में आलू-प्याज की मांग कम होने लगी। इस वजह से मंडी समिति ने आलू-प्याज हटाकर मसालें जोड़ दिए।

इनका कहना है
किट में आलू-प्याज की उपलब्धता कम होने के कारण हटा दिया और मसालें उपलब्ध करवा रहे है। किट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।
- डॉ.जब्बरसिंह, प्रशासक कृषि उपज मंडी समिति अनाज जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग