9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधीजी के तीन मंत्र इनकी पालन करो निरंतर

- जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल हुए जिला प्रभारी मंत्री  
less than 1 minute read
Google source verification
गांधीजी के तीन मंत्र इनकी पालन करो निरंतर

गांधीजी के तीन मंत्र इनकी पालन करो निरंतर

जोधपुर.
जिला प्रभारी मंत्री व विधानसभा उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने शनिवार को सूचना केन्द्र में मास्क लगाने के जनआंदोलन अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि मास्क ही कोरोना से बचाव का अचूक हथियार है। राज्य सरकार संकट की इस घड़ी का सामना करने के लिए संत, महंत, धर्मगुरूओं, व्यापारियों, एनजीओ, पुलिस, चिकित्सक विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि सहित तमाम वर्गो से संवाद कर उनके सुझावों के अनुरूप कोविड से लडने के कारगार कदम उठा रही है।

यहां लोक कलाकारों ने ‘गांधी जी के तीन मंत्र इनका पालन करे निरंतर’ शीर्षक से रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने लोगो को कोरोना से बचाव के लिए हमेशा मास्क पहनने, दो गज दूरी रखने, हाथ धोते रहने व सेनिटाइजर का प्रयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में कच्छी घोड़ी नृत्य के माध्यम से अनूठे तरीके से कोरोना से बचाव के उपायों का संदेश दिया गया। मारवाड़ी में शपथ दिलवाई। इसे सोशल मीडिया के जरिये लाइव टेलीकास्ट किया गया। इससे पहले सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी साक्षी पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन दिया। पुष्पेन्द्र गोयल, संगीता मिश्रा, सुमन गौड़, नटवर सांखला, धु्रव शर्मा, गुनगुन माथुर व सत्यप्रकाश चौहान ने रोचक प्रस्तुतियां दी। संचालन भानू पुरोहित ने किया।
जागरूकता रथ व रैली रवाना

सूचना केन्द्र से कोरोना जागरूकता रथ व नगर निगम की ओर से आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, विधायक हीराराम मेघवाल, किशनाराम विश्नोई, महेन्द्र विश्नोई, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, आयुक्त नगर निगम सुरेश कुमार ओला, आरएस तोमर, एडीएम सिटी सीमा कविया, उपायुक्त नगर निगम अयूब खान, जेडीए सचिव हरभान मीणा उम्मेद सिह, कांग्रेस नेता अयूब खान, रमेश बोराणा सहित अन्य मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग