9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिद्वार में महाकुंभ के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना

  महाकुंभ मेला हरिद्वार क्षेत्र के लिए खाद्य सामग्री रवाना खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना
less than 1 minute read
Google source verification
हरिद्वार में महाकुंभ के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना

हरिद्वार में महाकुंभ के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना

जोधपुर. हरिद्वार महाकुंभ के दौरान संचालित होने वाले अन्न क्षेत्र संत सेवा शिविर के लिए बुधवार सुबह राईका बाग स्थित युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर से सैनाचार्य अचलानंद गिरि केसानिध्य में खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना किया गया। नगर निगम उत्तर और दक्षिण क्षेत्र की महापौर कुंती देवड़ा व वनिता सेठ, पूर्व पार्षद हीरालाल, अभाविप पूर्व प्रदेश प्रमुख हेमंत घोष, गणपत सिंह राजपुरोहित आदि ने ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि हरिद्वार में 2 से 28 अप्रेल तक अन्न क्षेत्र संत सेवा शिविर सैनाचार्य आश्रम बड़ा उदासीन अखाड़ा घाट के सामने, काली मंदिर एवं बैरागी कैम्प के पास , देवपुर अवतमाल कनखल में संचालित होगा। उसके लिए आज खाद्य सामग्री रवाना की गई साथ ही भक्तों से यह निवेदन किया गया कि कोरोना की महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए अपनी कोवीड जांच करवा कर कुंभ मेले में पधारे|

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग