9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का असर : विदेशी यात्रियों से परिचालक भरवाएंगे स्व-घोषणा पत्र, रक्तदान शिविर हुए कम

विदेशी पयर्टक किसी बस में यात्रा करते मिलते है  तो उनसे स्व-घोषणा पत्र परिचालक के माध्यम से भरवाए जाएंगे। बस से उतरने के उपरान्त सम्बन्धित पर्यटक को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र एवं अस्पताल के सम्बन्ध में स्कीनिंग सम्बन्धी जानकारी उन्हें दी जाएगी। उन्हें 24 घण्टे हेल्प लाइन संख्या 01123978046 के बारे में बताएगे।
less than 1 minute read
Google source verification
foreign tourist will fill form before travelling in roadways buses

कोरोना का असर : विदेशी यात्रियों से परिचालक भरवाएंगे स्व-घोषणा पत्र, रक्तदान शिविर हुए कम

जोधपुर. कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले विदेशी पयर्टकों से परिचालक स्व-घोषणा पत्र भरवाएंगे तथा नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र एवं अस्पताल के सम्बन्ध में कोरोना वायरस स्कीनिंग सम्बन्धी जानकारी भी देंगे। राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से मुख्य प्रबन्धकों को जारी निर्देशों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है और राज्य में भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में निर्देश भी जारी किए हुए है।

हाईकोर्ट में कोरोना को लेकर सर्तकता : स्टाफ को पहनने होंगे मास्क और दस्ताने, वकीलों को कोट पहनने से छूट

विदेशी पयर्टक किसी बस में यात्रा करते मिलते है तो उनसे स्व-घोषणा पत्र परिचालक के माध्यम से भरवाए जाएंगे। बस से उतरने के उपरान्त सम्बन्धित पर्यटक को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र एवं अस्पताल के सम्बन्ध में स्कीनिंग सम्बन्धी जानकारी उन्हें दी जाएगी। उन्हें 24 घण्टे हेल्प लाइन संख्या 01123978046 के बारे में बताएगे।

कोरोना ने तोड़ी पर्यटन की कमर, जोधपुर मेहरानगढ़ -उम्मेद भवन पर्यटकों के लिए बंद, नवरात्रा मेले पर भी सकंट

कोरोना से कम हुए रक्तदान शिविर
कोरोना वायरस के चलते इन दिनों जोधपुर शहर में रक्तदान शिविरों में कमी आ गई है। इसके चलते मथुरादास माथुर अस्पताल के स्टाफ की ओर से बने हैल्पिंग हैंड गु्रप (नर्सेज एवं पैरा मेडिकल स्टाफ) ने रक्तदान शुरू कर दिया है। गु्रप ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस से डटकर मुकाबला कर रहा है। रक्तदान की कमी मरीजों को कतई नहीं आने दी जाएगी। क्लब के कर्मचारी नेता सीमा जोशी व भीम सेन ने बताया कि अस्पताल में रक्त की कमी नहीं आने दी जाएगी। जब तक शिविर नहीं होंगे तब तक प्रतिदिन 8 से 10 का स्टाफ नियमित रक्तदान करेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग