9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ के वाहन फाइनेंस कराने दो और आरोपी गिरफ्तार

- चार लग्जरी वाहन बरामद- फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ के वाहन फाइनेंस कराकर बेचान करने का मामला- अब तक सात गिरफ्तार, कुल बीस वाहन बरामद
2 min read
Google source verification
फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ के वाहन फाइनेंस कराने दो और आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ के वाहन फाइनेंस कराने दो और आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी दस्तावेजों से चार पहिया वाहन फाइनेंस करा फाइनेंस कम्पनी को चार करोड़ रुपए की चपत लगाने के मामले में जोधपुर जिले के कोसाना गांव से दो और युवकों को गिरफ्तार किया। चार लग्जरी कारें भी बरामद की गईं हैं। अब तक सात आरोपियों से कुल बीस वाहन बरामद हो चुके हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) अनिल पालीवाल ने बताया कि प्रकरण में जोधपुर के पीपाड़ शहर थानान्तर्गत कोसाना निवासी इसूब पुत्र सुलेमान खान व खांगटा गांव निवासी मनान पुत्र साबिर खान को कोसाना से गिरफ्तार किया गया। इन्हें जयपुर के सांगानेर थाने में गत वर्ष दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही से चार लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।

फाइनेंस कम्पनी को चार करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में जयपुर के सांगानेर व भीलवाड़ा में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए थे। जांच एसओजी को दी गई थी। गत 28 जनवरी को एसओजी ने भीलवाड़ा में दर्ज मामले में जोधपुर जिले के कोसाना व खांगटा से चांद मोहम्मद, अब्दुल करीम, अनवर अली, इंसाफ व इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार किया था। इनसे से भीलवाड़ा में बारह व जयपुर में चार वाहन बरामद किए गए थे।
किराए के मकान में तैयार होती फाइलें, फर्जी एफआइ करते

दोनों आरोपी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र के बीलवा में किराए पर कमरा लेकर रहते थे, जहां महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी भी आते थे। उसी कमरे में वाहनों के फाइनेंस की फर्जी फाइलें तैयार की जाती थी। वहीं, फर्जी एफआइ करते थे। पूरे फर्जीवाड़े में चन्द्रभान बैंसला मास्टर माइण्ड है। उसने चालीस कारें व अन्य चार पहिया वाहन फर्जी नाम व पते से फाइनेंस कराए थे और फिर आगे बेच दिए थे। फाइनेंस कम्पनी को चार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। अधिकांश वाहन इसूब ने बेचे थे और मास्टर माइण्ड को भुगतान किए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग