9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AGRI NEWS—कांटेक्ट फार्मिंग एक्ट का प्रारुप अंतिम चरण में

तीन राज्यों के कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक समीक्षा क्षेत्रीय कार्यशाला का समापन राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली राज्यों के केन्द्रों की हुई ऑनलाइन कार्यशाला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 19, 2020

AGRI NEWS---कांटेक्ट फार्मिंग एक्ट का प्रारुप अंतिम चरण में

AGRI NEWS---कांटेक्ट फार्मिंग एक्ट का प्रारुप अंतिम चरण में

जोधपुर।

राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली राज्यों के कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक समीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। कार्यशाला में कान्टेक्ट फ ार्मिंग एक्ट (हिस्सा खेती अनुबंध) चर्चा की गई कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा हिस्सा खेती के लिए अनुबंध का प्रारूप अंतिम चरण पर है। इसके अंतर्गत अब व्यापारी किसानों के बीच 100 रुपए के स्टाम्प पर अनुबंध होगा तथा उसमें फ सल की कीमत तय की जाएगी। अगर फ सल कटाई के बाद उत्पाद की कीमतें घट जाती है तो अनुबंध में तय कीमत के तहत किसान को भुगतान करना होगा और यदि बढ़ जाती है तो किसान बढ़ी हुई कीमत प्राप्त करने के हकदार होंगे।

केवीके को मजबूत बनाने पर जोर

तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही जोर दिया गया कि प्रगतिशील किसान के साथ आम किसान जब कृषि विज्ञान केन्द्रों पर पहुंचेगा, तब उनकी सार्थकता सिद्ध होगी। जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ ईश्वरसिंह ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के सभी कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रसार शिक्षा निदेशालय के माध्यम से ऑनलाइन कार्यशाला में अपनी वार्षिक प्रगति रिपार्ट को प्रस्तुत की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग