9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भण्डारे में पहुंचे गहलोत, की जातरुओं की सेवा

फलोदी. रामदेवरा मेला शुरू होने से पहले प्रमुख सड़क मार्गों पर बाबा रामदेव के दर्शनार्थ रामदेवरा जाने वाले जातरूओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
2 min read
Google source verification
ex cm visist

भण्डारे में पहुंचे गहलोत, की जातरुओं की सेवा

फलोदी. रामदेवरा मेला शुरू होने से पहले फलोदी से गुजरने वाले प्रमुख सड़क मार्गों पर बाबा रामदेव के दर्शनार्थ रामदेवरा जाने वाले जातरूओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। श्रद्धालुओं की आवक बढऩे के साथ ही फलोदी के आस-पास हाइवे पर स्वयंसेवी संगठनों ने भण्डारे लगाकर जातरूओं की सेवा करनी शुरू कर दी है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम सहित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इन दिनों सड़कों पर पैदल, बाइक व अन्य वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है तथा बाबा रामदेव के जयकारे लग रहे हैं। मंगलवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एकां चौराहे पर चल रहे जेआरडी सेवा समिति के भण्डारे का अवलोकन कर कुछ समय बाबा रामदेव के जातरूओं की सेवा भी की। एनएच-11 पर एकां चौराहे के पास चल रहे जय रूणीचा दरबार सेवा समिति फलोदी के भण्डारे में दिन-भर जातरूओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अध्यक्ष रमेश थानवी ने बताया कि समिति के हर घर चार रोटी अभियान से प्रतिदिन करीब १५ हजार रोटी संग्रहित हो रही है तथा भण्डारे में रोजाना करीब ८ हजार जातरूओं आ रहे हैं। भण्डारे में प्रतिदिन ६०० किलो चावल, १५०० किलो आटा, 300 किलो हलवा, 150 किलो घी, 300 किलो तेल, 700 किलो आलू, 700 लीटर छाछ, 300 आरओ पानी कैन, 4 पानी के टैंकर की खपत हो रही है। यहां समिति के करीब 2 सौ कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं। यहां एसडीएम आलोक जैन ने भी पंहुचकर बाबा रामदेव के जातरूओं की सेवा की।

इसी प्रकार फलोदी-नागौर हाइवे पर फाटक के पास राधा-कृष्ण मंदिर व जनसहयोग से संचालित भण्डारा लगाया गया है। जहां संचालक दयानन्द महाराज, पवन माली सहित कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं। यहां भी रोजाना हजारों जातरूओं की सेवा की जा रही है। भण्डारे में पंहुचे एएसपी सरजीतङ्क्षसह मीणा ने कार्यकर्ताओं व जातरूओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। डॉ. दिनेश शर्मा ने चिकित्सा संबंधी जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग