9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रहे पूर्व महापौर शिवलाल टाक

    आज होगा अंतिम संस्कार
2 min read
Google source verification
नहीं रहे पूर्व महापौर शिवलाल टाक

नहीं रहे पूर्व महापौर शिवलाल टाक

जोधपुर. जोधपुर नगर निगम में साल 1999 से 2004 तक महापौर रहे शिवलाल टाक (98) का गुरुवार रात निधन हो गया। वयोवृद्ध टाक ने अपनी अंतिम सांस जलजोग चौराहा स्थित निवास पर ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर बाद सिवांची गेट स्वर्गाश्रम में किया जाएगा। उनके निधन के बाद कांग्रेसियों में शोक की लहर छा गई।
पूर्व महापौर टाक के पुत्र जगदीश टाक ने बताया कि 98 साल की उम्र में भी हर तरह से एक्टिव थे। शाम तक उन्होंने परिजनों से बातचीत भी की। टाक के एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। उनके निधन की सूचना के बाद रात को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी भी परिजनों को ढांढ़स बंधाने निवास स्थान पर पहुंचे।

ईमानदारी की मिसाल थे टाक

नगर निगम में भाजपा के नेता खेत लखानी के महापौर बनने के बाद दूसरी बार साल 1999 में शिवलाल टाक महापौर बने थे। टाक कांग्रेस के जोधपुर में पहले महापौर बने थे। शिवलाल टाक की इमानदारी के चर्चे थे। उनकी मौजूदगी में सभी नेता कोई भी गलत कार्य करने से डरते थे। वे अक्सर कहते थे कि उनके जाने के बाद कुछ भी करो, लेकिन वे अपने सामने कुछ गलत नहीं होने देंगे।

बाबू लक्ष्मणसिंह के साथ रहे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिता बाबू लक्ष्मणसिंह गहलोत साल 1965 में नगर पालिका के अध्यक्ष थे, उस समय शिवलाल टाक उपाध्यक्ष रहे।

टाक की देखरेख में निगम का नया भवन बना

नगर निगम का वर्तमान भवन भी उनकी देखरेख में बना था। जो जोधपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। निगम भवन बनने के दौरान अक्सर वे साइट पर रहकर कार्य करवाते थे।


शिक्षा को लेकर टाक सदैव रहे अग्रणी
पूर्व महापौर टाक महाराजा विद्यालय सरदारपुरा के संस्थापक के रूप में रहे। टाक हरिद्वार कुम्हार धर्मशाला के ट्रस्टी व कुम्हार समाज की विभिन्न संस्थाओं में अग्रणीय रहे। टाक का कुम्हार समाज के विकास व शिक्षा बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अनेक सामाजिक जातियों से इनका समन्वय भी अच्छा रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग