9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 नए संक्रमित मिले

    9 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया
less than 1 minute read
Google source verification
19 नए संक्रमित मिले

19 नए संक्रमित मिले


जोधपुर. जोधपुर में गुरुवार को कोरोना के 19 नए केस सामने आए और 9 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया। एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई। जोन रिपोर्ट के अनुसार शहर परकोटा से 3, उदयमंदिर, मसूरिया, मधुबन से 2-2, महामंदिर व रेजिडेंसी से 1-1 और शास्त्रीनगर जोन में 4 संक्रमित मिले। देहात में बनाड़ ब्लॉक से 2, सालावास लूणी व बिलाड़ा ब्लॉक से 1-1 संक्रमित मिला। मार्च माह के 18 दिनों में 300 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 5 मौत हो चुकी है। अब तक 61582 रोगी संक्रमित और 927 की मौत हो चुकी है।

इधर, 556 पात्र लाभार्थियों को लगी कोविड की पहली डोज
जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 556 पात्र लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि हैल्थ वर्कर्स में 51 को प्रथम डोज, 75 को द्वितीय डोज, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 2 को प्रथम, 1 को द्वितीय डोज, , 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग में 154, 60 से अधिक के बुजुर्गों को 349 को प्रथम डोज लगी। सैकंड डोज लेने वालों की संख्या 76 रही। 15 साइट्स पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग