
झोलाछाप मरीज के ड्रिप चढ़ाता मिला
जोधपुर.़ स्वास्थ्य विभाग ने उचियारड़ा रोड नैनो की ढाणी स्थित क्षेत्र में अवैध रूप मेडिकल प्रेक्टिस कर रहे झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की है। बनाड़ थाने में एफ आरआई दर्ज कराई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मण्डा ने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह सांखला, औषधि नियंत्रण अधिकारी आशीष गज्जा, डीएसटी प्रभारी दिनेश डांगी व डिगाड़ी अस्पताल के डॉ हीरालाल खिलेरी आदि की टीम ने बनाड़ क्षेत्र अधीन आने वाले नैनो की ढाणी में सूचना के आधार पर अवैध रूप से मेडिकल प्रेक्टिस कर रहे राकेश कुमार प्रजापत के क्लिनिक पर कार्रवाई की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ सांखला ने बताया कि इस दौरान क्लिनिक पर राकेश उपचार करते मिला। जिसमें एक मरीज के ड्रिप भी लगाई हुई मिली। इस पर क्लिनिक संचालक राकेश से मेडिकल प्रेक्टिस सम्बंधित डिग्री आदि दस्तावेज दिखाने का कहा गया, परंतु वह मौके पर किसी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया पाया। औषधि नियंत्रण एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मौके से दवाइयां व मेडिकल उपकरण जब्त किए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कथित झोलाछाप के खिलाफ बनाड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
Published on:
09 Sept 2021 10:38 pm
