
.दम्पती पर जानलेवा हमला व छेड़छाड़ करने के चार आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर।
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सामने महात्मा गांधी मूर्ति के पास कार में सवार दम्पती पर जानलेवा हमला व एक महिला से छेड़छाड़ (Mollestation) के मामले में चार युवकाें को गिरफ्तार किया। दस-बारह अन्य युवक अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। (GADAR-2)
थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि गत 21 अगस्त की रात दो बजे पीपाड़ शहर निवासी एक दम्पती और दो अन्य युवक गदर-2 देखने के बाद कार में गांव लौट रहे थे। महात्मा गांधी मूर्ति के पास चार-पांच बाइक पर सवार कुछ युवकों ने कार रुकवाई और महिला से छेड़छाड़ करने लगे। बीच-बचाव व विरोध करने वाले पति पर डण्डे व बैस बॉल बैट से हमला किया गया। साथ में मौजूद दो अन्य युवकों से भी मारपीट की गई थी। जानलेवा हमला व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर 15 जनों को नामजद किया गया। एसआइ ओमकरण, हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी, मजीद खां, कांस्टेबल लाखाराम, दिनेश, अविनाश, दुर्गाराम व हनुमानराम ने तलाश के बाद बम्बा मोहल्ला में छोटी मस्जिद के पास निवासी मोहम्मद कैफ (21) पुत्र मोहम्मद रफीक, इस्हाकिया स्कूल क्षेत्र में खैरादियों का बास निवासी मोहम्मद माहिर (19) पुत्र माजिद अली, बलदेव नगर निवासी अकील बेलीम (19) पुत्र मोहम्मद शकील और कागा कागड़ी निवासी ताहिर हुसैन (20) पुत्र मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
24 Aug 2023 11:31 pm
