9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों की तलाश में होटल से दो महिलाओं सहित चार हिरासत में

- महिलाओं के दो साथी फरार, वाहन जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
चोरों की तलाश में होटल से दो महिलाओं सहित चार हिरासत में

चोरों की तलाश में होटल से दो महिलाओं सहित चार हिरासत में

जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने तिलवाडिय़ा फांटा के पास बुद्ध नगर स्थित मकान से चोरी के मामले में संदिग्ध वाहन के आधार पर शुक्रवार को चौखां से कुछ आगे बाइपास की एक होटल में दबिश दी और दो महिलाओं सहित चार जनों को हिरासत में लिया। दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
गत 26 जुलाई की मध्यरात्रि बुद्ध नगर में मकान से सोने-चांदी के आभूषण व रुपए चोरी हो गए थे। जांच में एक संदिग्ध वाहन का उपयोग होने का पता लगा था। ऐसे ही एक वाहन के चौपासनी बाइपास पर चौखां से आगे एक होटल पर खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने होटल में दबिश दी तो दो पुरुष मौके से भाग गए। जबकि भागने का प्रयास कर रही दो महिलाओं व दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

महिलाओं ने रामदेवरा जातरू होने व दर्शन के लिए रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर जाने की जानकारी दी। फिलहाल महिलाओं सहित चारों से पूछताछ की जा रही है। गायब होने वाले दोनों व्यक्तियों के पकड़ में आने के बाद ही चोरी में भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग