
होटल मैनेजर के खाते से निकाले चार लाख रुपए
होटल मैनेजर के खाते से निकाले चार लाख रुपए
- ठग ने न तो कॉल किया और न ही ओटीपी मांगे
जोधपुर.
उम्मेद भवन पैलेस में होटल मैनेजर के बैंक खाते से चार लाख रुपए निकाल लिए गए। एटीएम का उपयोग करने पर मैनेजर को राशि कम मिली तो रातानाडा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार पैलेस की होटल के मैनेजर मुम्बई निवासी मेलविन सल्डाना पुत्र ऐलेक्सजेंडर के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने गत 12 फरवरी को दो लाख रुपए निकाल लिए। वहीं, 13 फरवरी को एक-एक लाख रुपए और निकाले गए। रुपए की आवश्यकता होने पर मैनेजर ने एटीएम का उपयोग किया तो खाते में चार लाख रुपए कम पाए। खाते का स्टेटमेंट चेक करने पर ठगी का पता लगा। उन्होंने बैंक और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि वारदात के संबंध में मैनेजर के पास कोई कॉल नहीं आया था और न ही कोई लिंक या ई-मेल। न ही उन्होंने किसी से ओटीपी शेयर किया था।
Updated on:
16 Feb 2021 12:10 am
Published on:
16 Feb 2021 12:10 am
