9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में चार नए पुलिस थाने मंजूर

- एयरफोर्स, भगत की कोठी व प्रतापनगर चौकी थानों में क्रमोन्नत, माता का थान नया थाना बनेगा
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में चार नए पुलिस थाने मंजूर

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में चार नए पुलिस थाने मंजूर

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में चार नए पुलिस थाने मंजूर
- एयरफोर्स, भगत की कोठी व प्रतापनगर चौकी थानों में क्रमोन्नत, माता का थान नया थाना बनेगा
जोधपुर.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में चार नए पुलिस स्टेशनों को मंगलवार को मंजूरी दी। इनमें एक थाना नया और तीन चौकियों को थानों में क्रमोन्नत किया गया है। इसके साथ ही कमिश्नरेट में अब तीस पुलिस स्टेशन हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट घोषणा के तहत यह मंजूरियां दी। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में माता का थान नया थाना शुरू होगा। वहीं, पुलिस चौकी एयरफोर्स, भगत की कोठी और प्रतापनगर को पुलिस स्टेशन में क्रमोन्नत किया गया है। इन थानों के लिए 233 नवीन पद सृजित कर संसाधन के लिए 50.38 लाख रुपए और किराए या चौकियों में संचालित हो रहे थानों के भवन के लिए 7 करोड़ 30 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
तीन नई चौकियों को मंजूरी

वहीं, पुलिस स्टेशन माता का थान के अन्तर्गत कीर्ति नगर, पुलिस स्टेशन राजीव गांधी नगर के अन्तर्गत कायलाना झील और पुलिस स्टेशन सूरसागर के अन्तर्गत कालीबेरी चौकी खोलने को भी मंजूरी दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग