9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फलोदी (जोधपुर). निकटवर्ती बावड़ीकलां ग्राम पंचायत के सरपंच भैरुसिंह ने पूर्व सरपंच सुल्तानसिंह राजपुरोहित सहित तीन जनों के खिलाफ पुरानी सील से फर्जी तरिके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का मामला दर्ज करवाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फलोदी (जोधपुर). निकटवर्ती बावड़ीकलां ग्राम पंचायत के सरपंच भैरुसिंह ने पूर्व सरपंच सुल्तानसिंह राजपुरोहित सहित तीन जनों के खिलाफ पुरानी सील से फर्जी तरिके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का मामला दर्ज करवाया है।

सरपंच भैरुसिंह राजपुरोहित ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के खसरा संख्या 694 में हुए अतिक्रमण हटाने के लिए गत 23 अप्रेल को अभियान चलाया गया था, जिसमें 11 अतिक्रमण हटाए गए थे। इस पर एक अतिक्रमी लालसिंह ने दस्तावेज पेश कर पंचायत समिति में शिकायत की थी, जो कूटरचित व फर्जी है, इसी तरह इसी खसरे के अतिक्रमी भूरसिंह की ओर से सिविल वाद दायर किया गया, जिसमें 16 अप्रेल को उसने उक्त वाद में जमीन को पहले कब्जासुदा बताया है, लेकिन इसके बाद उसने उक्त जमीन को लेकर जो दस्तावेज पेश किए वह फर्जी और कूटरचित है।

सरपंच भैरुसिंह ने पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उक्त दस्तावेज पूर्व सरपंच ने पुरानी मोहर का उपयोग करते हुए जुलाई 2009 में जारी किए हुए बताए गए है, जो फर्जी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग