9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरजेएस और एडीजे परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगेगी

अधिवक्ताओं के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां शुरू की जाएगी
less than 1 minute read
Google source verification
आरजेएस और एडीजे परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगेगी

आरजेएस और एडीजे परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगेगी

आरजेएस और एडीजे परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगेगी

जोधपुर.राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़ ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से आगामी दिनों में युवा अधिवक्ताओं के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां शुरू की जाएगी । वकीलों के लिए आरजेएस तथा एडीजे परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था जल्द शुरू की जा रही है। राठौड़ गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर के बाहर चल रही कोर्ट को हैरिटेज भवन में स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर न्यायालय प्रशासन से वार्ता की जाएगी। न्यायालय परिसर में स्थित डिस्पेंसरी में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाएगी । अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ ही न्यायालय परिसर में सोलर प्लांट द्वारा बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किये जा रहे हैं। वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष रतनाराम ठोलिया,महासचिव दर्शनराम, सहसचिव कैलाश प्रजापत, पुस्तकालय सचिव भगवती पंवार तथा कोषाध्यक्ष कंवरलाल विश्नोई उपस्थित थे ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग