9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से फिर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू

  इधर, कोरोना के 14 पॉजिटिव मिले और 7 हुए डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Google source verification
आज से फिर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू

आज से फिर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू

जोधपुर. जोधपुर में महाराष्ट्र व केरला में बने हुए हालातों के बाद खौफ का माहौल है। इस खौफ के बीच कोरोना आंकड़ा जोधपुर में स्थिर है। शहर में शनिवार को 14 नए संक्रमित बताए गए और 7 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया। साथ ही शून्य मौत दर्ज की गई है। उधर, ही ऐहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने यातायात स्टेशनों पर रविवार से यात्रियों के स्क्रीनिंग कराने के आदेश निकाल दिए हैं।
वहीं जोधपुर में अब तक अब तक 61264 रोगी संक्रमित और 922 की मौत हो चुकी है। इस माह में 355 रोगी संक्रमित हुए हैं और 4 की मौत हुई है। प्रतापनगर जोन में-3, महामंदिर, रेजिडेंसी व बीजेएस जोन में 1-1, शास्त्रीनगर, मसूरिया व मधुबन जोन में 2-2 संक्रमित मिले हैं। देहात में बनाड़ (मंडोर ) व शेरगढ़ में 1-1 संक्रमित सामने आए।

आज होगी स्क्रीनिंग, आदेश निकले
शहर में रविवार से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने आदेश निकाल दिए हैं। स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी नर्सिंग कर्मचारियों को सौंपी गई है। जो यात्रियों के आगमन के शैड्यूल के अनुसार स्क्रीनिंग करते नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग