3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भड़ला सोलर पार्क को शत-प्रतिशत ऑपरेशन में लाने की कवायद, तीसरे फेज में कई बड़े गु्रप कर रहे निवेश

प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पार्क भड़ला को शत-प्रतिशत ऑपरेशन में लाने की कवायद की जा रही है। 24 सौ मेगावाट को पूरी तरह से बिजली उत्पादन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कई बड़े गु्रप निवेश के लिए तैयार है। हाल ही में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक ने जोधपुर में निवेश के लिए एक बड़ी कंपनी के लिए लोन स्वीकृत किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ajmer

ajmer

अविनाश केवलिया/जोधपुर. प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पार्क भड़ला को शत-प्रतिशत ऑपरेशन में लाने की कवायद की जा रही है। 24 सौ मेगावाट को पूरी तरह से बिजली उत्पादन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कई बड़े गु्रप निवेश के लिए तैयार है। हाल ही में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक ने जोधपुर में निवेश के लिए एक बड़ी कंपनी के लिए लोन स्वीकृत किया है।

भड़ला सोलर पार्क में 4 फेज विकसित किए गए हैं। पहले दो चरण शत प्रतिशत पूरे हो चुके हैं, जिसकी बिजली भी राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के जीएसएस खरीद रहे हैं। तीसरा चरण इस सोलर पार्क का सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक निवेश हो चुका है। इसी तीसरे और चौथे फेज के लिए कई बड़ी निजी कंपनियां भी रुचि दिखा रही है।

200 करोड़ का ऋण स्वीकृत
भड़ला के तीसरे और चौथे फेज में एक बड़ी कंपनी 250 मेगावाट का प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक ने 200 करोड़ रुपए से अधिक का लोन स्वीकृत किया है। इस कंपनी का टारगेट पश्चिमी राजस्थान में 600 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन के संयंत्र लगाना है।

एक नजर में भड़ला सोलर पार्क - पहले चरण में 250 मेगावाट
- 650 मेगावाट दूसरे चरण में
- 1 हजार मेगावाट तीसरे चरण में। इसमें 50 प्रतिशत विकास बाकी है
- 500 मेगावाट चौथे चरण में जिसका लगभग काम पूरा हो चुका है

Story Loader