9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी बेचने के प्रयास में पकड़ा तो चोरों की गैंग आई गिरफ्त में

- सूने मकान से लाखों के आभूषण चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार- चोरी के सोने के आभूषण खरीदने वाला भी गिरफ्त में
less than 1 minute read
Google source verification
चांदी बेचने के प्रयास में पकड़ा तो चोरों की गैंग आई गिरफ्त में

चांदी बेचने के प्रयास में पकड़ा तो चोरों की गैंग आई गिरफ्त में

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने विजय नगर स्थित सूने मकान के ताले तोडक़र लाखों के आभूषण व विदेशी मुद्रा चोरी का खुलासा कर चार जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक व्यक्ति चोरी के आभूषण खरीदने वाला भी शामिल है।

सहायक पुलिस आयुक्त व चौहाबो थानाधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित के अनुसार गत चार नवम्बर की रात विजय नगर में मनीष पारवानी के मकान के ताले तोडक़र १५० ग्राम सोना, चांदी के आभूषण, चार हजार रियाद व ७५० डॉलर चोरी हो गए थे। इस मामले में बरकत कॉलोनी के नाडी मोहल्ला निवासी इमरान (२६) पुत्र इमामुद्दीन, कायलाना चौराहे के पास घन शाहिदा कॉलोनी निवासी सद्दाम (२३) पुत्र मोहम्मद खलील और संजय कॉलोनी में पानी की टंकी के पास निवासी नजीर मोहम्मद (३२) पुत्र गुलाम मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के सोने के आभूषण मसूरिया के श्रमिकपुरा निवासी प्रेमचंद सैन को बेचे थे।
इस पर एसआइ परमेश्वरी बिश्नोई ने श्रमिकपुरा निवासी प्रेमचंद (४२) पुत्र भंवरलाल सैन को गिरफ्तार किया। उससे सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। रुपए व अन्य आभूषण बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी इमरान शातिर नकबजन है और पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी नजीर मोहम्मद चोरी के चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में प्रतापनगर क्षेत्र में घूम रहा था। कांस्टेबल बलवीर को इसकी सूचना मिली। प्रतापनगर थानाधिकारी अमित सिहाग के निर्देशन में हेड कांस्टेबल जमशेद खान, कांस्टेबल स्वरूपराम, महेन्द्र चौधरी व बलवीर मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। फिर इमरान व सद्दाम को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग