4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gang rape : परिचित से मिलने आई महिला से चार जनों ने किया सामूहिक बलात्कार

झगड़ा होने पर पुलिस पहुंची तो सामने आई वारदात

less than 1 minute read
Google source verification
rape & blackmailing

महिला से सामूहिक बलात्कार

जोधपुर.

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के क्षेत्र में परिचित से मिलने के लिए गांव से आई एक महिला ने चार युवकों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर चार जनों को हिरासत में लिया है। शनिवार रात महिला का आरोपी पक्ष से किसी बात पर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष झगड़ा करने लगे। तब पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पीड़िता ने सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया। अन्य अधिकारी भी मौके पर आए और तुरत-फुरत में जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार 55 साल की एक महिला ने चार युवकों के खिलाफ दो अलग-अलग घटनाओं में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। जांच महिला सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है। जिन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर चारों युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

महिला का आरोप है कि वह गत दिनों गांव से अपने परिचित के घर आई थी। 27 सितम्बर की रात दो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर नजदीक के गांव में एक सुनसान जगह ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। फिर वह अपने परिचित के के घर लौट आई, जहां रात को शराब पार्टी थी।

महिला का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो युवकों ने भी उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता शनिवार देर रात थाने पहुंची और सामूहिक बलात्कार की जानकारी दी। पुलिस ने जांच की और पीडि़ता की शिकायत पर रविवार को एफआइआर दर्ज की। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Story Loader