9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता का इलाज करने के बहाने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

- दो भाइयों व एक कथित तांत्रिक पर एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
पिता का इलाज करने के बहाने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

पिता का इलाज करने के बहाने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

जोधपुर.
पिता की बीमारी का इलाज करने के बहाने एक कथित तांत्रिक व दो भाइयों ने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार करने के बाद ब्लैकमेल कर पांच साल तक यौन शोषण किया। आरोपियों ने जबरन गर्भपात भी कराया। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और तीनों व्यक्तियों के साथ ही एक महिला पर सहयोग करने का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार युवती ने दो भाइयों के साथ ही उनकी मां व एक कथित तांत्रिक के खिलाफ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पांच वर्ष पूर्व जब वह नाबालिग थी तब पिता बीमार हो गए थे। पड़ोसी युवक तंत्र-विद्या से पिता का इलाज कराने के बहाने पीडि़ता को एक धार्मिक स्थल ले गया, जहां युवक व तांत्रिक ने डरा-धमकाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए। जिसके बल पर वे उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लग गए। इस दौरान पड़ोसी के भाई ने भी पीडि़ता से बलात्कार व यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। इससे वह गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग