9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने पत्नी से मारपीट में लगाई आग, चपेट में आए गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

देवनगर थानान्तर्गत चौहाबो के सेक्टर 6क स्थित मकान में पति-पत्नी में झगड़े के बाद कपड़ों में आग लगाने से पास ही रखे गैस सिलेण्डर में बुधवार सुबह आग लग गई और सिलेण्डर फट गया। देवनगर थाने के दो सिपाहियों ने जान जोखिम में डाल आग की लपटों से घिरे युवक को बाहर निकाला और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
less than 1 minute read
Google source verification
gas cylinder exploded after husband wife fight in jodhpur

पति ने पत्नी से मारपीट में लगाई आग, चपेट में आए गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

वीडियो : विकास चौधरी/जोधपुर. देवनगर थानान्तर्गत चौहाबो के सेक्टर 6क स्थित मकान में पति-पत्नी में झगड़े के बाद कपड़ों में आग लगाने से पास ही रखे गैस सिलेण्डर में बुधवार सुबह आग लग गई और सिलेण्डर फट गया। देवनगर थाने के दो सिपाहियों ने जान जोखिम में डाल आग की लपटों से घिरे युवक को बाहर निकाला और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार चौहाबो में सेक्टर 6क निवासी संदीप पंवार व उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों में सुबह झगड़े में पति ने पत्नी को पीट दिया। साथ ही वहां रखे कुछ कपड़ों में आग भी लगा दी। पास ही गैस सिलेण्डर रखा था। उसकी प्लास्टिक की पाइप आग की चपेट में आ गई और सिलेण्डर में आग लग गई। पूरा मकान आग की लपटों से घिर गया। यह देख पत्नी चिल्लाते हुए घर से बाहर आ गई, लेकिन संदीप अंदर ही रह गया।

घर में आग की लपटें व धुआं ही हो धुआं हो गया। गैस का सिलेण्डर फटने से मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल अनिल व कांस्टेबल बद्रीलाल घटनास्थल पहुंचे। सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा व थानाधिकारी सोमकरण भी मौके पर आए।

संदीप मकान के अंदर आग की लपटों से घिरा हुआ था। दोनों सिपाहियों ने बहादुरी दिखाकर आग में अंदर पहुंचे और संदीप को बाहर लाए। तब तक वह झुलस चुका था। धुएं में दम घुटने से उसकी हालत खराब हो चुकी थी। पुलिस जीप से उसे व पत्नी को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग