
एम्स के सामने धर्मशाला का निर्माण कराएगी गौतम सभा
जोधपुर. गौतम सभा जोधपुर संभाग की ओर से जोधपुर एम्स के सामने धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। गौतम सभा के मंत्री दुष्यन्त राणेजा ने बताया कि धर्मशाला निर्माण के लिए अग्रिम राशि देकर भूखण्ड खरीद लिया है। भूखण्ड पर धर्मशाला बनने से संभाग के विभिन्न जिलों से चिकित्सा के लिए आने वाले समाज बंधुओ व मरीज के साथ आने वाले परिजनों के ठहरने में सुविधा होगी। अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा ने बताया कि शुक्रवार को राजेश जाजड़ा, सुरेश जाजड़ा एवं नरेश जाजड़ा ने भूखण्ड क्रय करने के लिए 7 लाख की राशि का सहयोग प्रदान किया। जाजड़ा परिवार ने गौतम सभा के कोषाध्यक्ष धनाराम राणेजा व संगठन मंत्री अमृत पंचारिया धोलासर को राशि प्रदान की। इस मौके समाजसेवी ओमप्रकाश सांखी, देवकिशन, नंदू सांखी सहित समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।भूखण्ड पर धर्मशाला बनने से संभाग के विभिन्न जिलों से चिकित्सा के लिए आने वाले समाज बंधुओ व मरीज के साथ आने वाले परिजनों के ठहरने में सुविधा होगी।
Published on:
03 Jul 2021 11:31 am
