9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत-पायलट ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

  पीपाड़ में बोले सीएम, चुनाव जीतने के लिए राष्ट्रवाद का सहारा ले रही भाजपा, डिप्टी सीएम ने कहा, असल मुद्दों से ध्यान हटाकर भावनात्मक मुद्दे भुनाना चाहती है भाजपा
2 min read
Google source verification
Gehlot-Pilot encircles BJP on nationalism issue

गहलोत-पायलट ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

जोधपुर/पीपाड़ सिटी. पाली लोकसभा क्षेत्र के बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित पीपाड़ सिटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को भाजपा की नीतियों पर जमकर बरसे। यहां आयोजित जनसभा में कांग्रेस के दोनों नेताओं ने भाजपा को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर घेरा। दोनों ने एक सुर में ताना मारा, एेसा लग रहा है कि भाजपा विरोधी आजकल राष्ट्र विरोधी हो गया है।

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घमंड में पांच साल निकाल दिए हैं। मोदी को उनका घमंड ले डूबेगा। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के ९० हजार जनरल, कर्नल व मेजर और सैनिकों को सरैंडर करवाया। क्या इस बात की पीएम मोदी को प्रशंसा नहीं करनी चाहिए। आज भाजपा में जाओगे तो राष्ट्रभक्त कहलाओगे, एेसी स्थिति देश के अंदर बन चुकी है। ताना मारते हुए बोले, क्या हम हिंदू नहीं है? क्या हिंदू अब वही है, जो भाजपा में है? भाजपा बिना नीतियों व सिद्धांतों के राजनीति कर रही है। चुनाव जीतने के लिए राष्ट्रवाद का सहारा ले रही है। देश में जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। लोकतंत्र में जनता ‘माई-बाप’ है। आप लोग आश्वस्त हो जाइए कि इंदिरा गांधी कैनाल का थर्ड फेज शुरू हो गया है। पीने के पानी की योजना पीपाड़ सिटी तक आएगी।

पायलट बोले-वॉट्सएप का शिकार मत हो जाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आप लोग वॉट्सएप का शिकार मत हो जाना। भाजपा ने सोशल मीडिया पर झूठ फैलाकर लोगों से वोट ले लिए। जिन्होंने झूठे वादे कर सत्ता हासिल की, आज वे ये बताने में असक्षम है कि देश के किसान अब तक आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? फसलें दुगुनी करने का वादा किया था, आज वे जवाब नहीं दे पा रहे। पायलट ने कहा कि पूरी दुनिया में पेट्रोल सस्ता हो रहा है, भारत में कीमतें बढ़ रही है। नोटबंदी ने कितनों को उजाड़ दिया, इन सभी बातों से बचने के लिए भाजपा भावनात्मक मुद्दे सामने ला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वसुंधरा सरकार के राज में पीएम मोदी कभी राजस्थान नहीं आए। अब चूरू व टोंक आ रहे हैं। राजनीतिक द्वेष के कारण प्रदेश की सात करोड़ जनता का भला नहीं हो सका।

सचिन बने गहलोत के ‘सारथी’ --फोटो-

जनसभा को संबोधित करने के बाद सभास्थल से हेलीपेड तक डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने खुद गाड़ी ड्राइव की। सीएम गहलोत उनकी पास वाली सीट पर बैठे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग