9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपातकाल की वर्षगांठ पर राज्यसभा सदस्य बने गहलोत का होगा आज अभिनंदन

प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की बैठक में होगी देश के वर्तमान स्थिति पर चर्चा
less than 1 minute read
Google source verification
आपातकाल की वर्षगांठ पर राज्यसभा सदस्य बने गहलोत का होगा आज अभिनंदन

आपातकाल की वर्षगांठ पर राज्यसभा सदस्य बने गहलोत का होगा आज अभिनंदन

जोधपुर. लोकतंत्र रक्षा मंच की ओर से आपातकाल की 45 वीं वर्षगांठ पर रातानाडा स्थित माहेश्वरी जनपयोगी भवन में जोधपुर जिले के लोकतंत्र सेनानियों की बैठक का आयोजन गुरुवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। बैठक के मुख्यवक्ता लोकतंत्र रक्षा मंच के संरक्षक व लोकतंत्र सेनानी दामोदर बंग होंगे। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत का लोकतंत्र सेनानियों की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री गहलोत प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज्वलंत विषयों पर चर्चा करेंगे। लोकतंत्र रक्षा मंच के प्रांतीय महामंत्री देवराज बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के दौरान कोविड -19 गाइडलाइन की कडाई से पालना करने का आग्रह किया गया।

जोधपुर में बंदी बनाए थे 33 लोग
जेल में दामोदर बंग, गुमानमल लोढ़ा, विज्ञान मोदी, ब्रह्मदेव बोड़ा, राजेन्द्र गहलोत, देवराज बोहरा, मोहम्मद अली, रामनारायण विश्नोई, कांतिलाल जसमतिया, रणछोड़दास गट्टानी सहित कुल 33 लोगों को बंदी बनाया गया था । जेल में रहते हुए सभी राजनीतिक बंदियों ने मिलकर जेल में एक मंदिर का निर्माण भी करवाया। बाद में जब आपात स्थिति हटी तब सरकार बनने के बाद मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा भी करवाई गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग