9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसआइ-आरएएस में चयन का झांसा देने की आरोपी युवती गिरफ्तार

- झांसा देकर 54.50 लाख रुपए ऐंठने का मामला- युवती के साथी को कार चोरी के मामले में भेजा गया है जेल
less than 1 minute read
Google source verification
एसआइ-आरएएस में चयन का झांसा देने की आरोपी युवती गिरफ्तार

एसआइ-आरएएस में चयन का झांसा देने की आरोपी युवती गिरफ्तार

जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने पुलिस उप निरीक्षक व आरएएस परीक्षा में चयन करवाने का झांसा देकर 54.50 लाख रुपए ऐंठने के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया। उसका एक साथी लग्जरी कार चोरी के मामले में गिरफ्तार है।अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रकरण में सांचौर जिले के भीनमाल थानान्तर्गत सेपसी गांव निवासी सणगी कुमारी उर्फ संजू 26 पुत्री जीवाराम पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। धोखाधड़ी के मामले में सुखदेव बिश्नोई भी आरोपी है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक रामभरोसी ने बताया कि पुलिस ने उसे लग्जरी कार चोरी के मामले में गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है। अब संभवत: सोमवार को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर सुखदेव बिश्नोई को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि झालामण्ड चौराहे के पास निवासी कैलाश पुत्र भीखाराम प्रजापत ने गत 23 दिसम्बर को संजू चौधरी, सुखदेव, मोहित सांखला, मनीष कुमार सांखला व यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि संजू और कैलाश अर्जुन क्लासेज में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करते थे। गत जनवरी में संजू ने उसे कॉल कर सुखदेव के बारे में जानकारी दी थी। सुखदेव ने उप निरीक्षक बनाने के बदले 12.50 लाख रुपए मांगे थे। जो उसने दे दिए थे। एसआइ में चयन न होने पर सुखदेव ने आरएएस में चयन करवाने का झांसा देकर 4.50 लाख रुपए और वसूल लिए थे। पीडि़त ने किस्तों में करीब 54.40 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग