9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहाड़ से पत्थर गिरने के हादसे में एक बालिका व युवक की मृत्यु, आसपास के मकान करवाए जा रहे खाली

शहर के गुलजारपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर मकान पर गिरने के हादसे में एक बालिका और युवक की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर मकान पर गिर पड़े थे।
2 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

पहाड़ से पत्थर गिरने के हादसे में एक बालिका व युवक की मृत्यु, आसपास के मकान करवाए जा रहे खाली

जोधपुर. शहर के गुलजारपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर मकान पर गिरने के हादसे में एक बालिका और युवक की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर मकान पर गिर पड़े थे। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग दब गए थे। सदर बाजार थाना पुलिस और राहत कार्य दस्ता मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। हादसे की सूचना पर महापौर घनश्यम ओझा और निगम का दस्ता भी मौके पर पहुंचा है। हादसों की आशंका के चलते आसपास के मकान खाली करवाए जा रहे हैं।

इसी तरह तेज बारिश के दौर ने सूर्यनगरी के इंतजामों की सारी पोल खोल कर रख दी है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को पिछले कई घंटों से जारी बरसात के कारण कई क्षेत्रों में मकान गिरने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। भीतरी क्षेत्र स्थित निमाज की हवेली की दीवार गिरने से हडक़ंप मच गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं नागौरी गेट क्षेत्र के नया तालाब के पास बेलदारों के बास स्थित एक मकान के कमरे की तीन चार पट्टियां गिर पड़ीं। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार अलसुबह से ही बारिश होने से जनजीवन थम सा गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे तक बारिश चलते रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश का दौर लगातार जारी रहने से कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं बारिश का लुत्फ उठाने के लिए लोग शहर के बाहर पिकनिक स्थलों पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग