9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की चपेट से घायल युवती का दम टूटा

कार की चपेट से घायल युवती का दम टूटा  
less than 1 minute read
Google source verification
कार की चपेट से घायल युवती का दम टूटा

कार की चपेट से घायल युवती का दम टूटा

जोधपुर.

बोरानाडा थानान्तर्गत जाटियासनी गांव में सड़क क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट से घायल युवती की मथुरादास माथुर अस्पताल में मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार जाटियासनी गांव निवासी समुन्द्रसिंह पुत्र भंवरसिंह अपने चचेरे भाई भोमसिंह पुत्र शेरसिंह और भतीजी ज्योति कंवर के साथ गत 6 सितम्बर की सुबह धवा गांव से बस में सवार होकर जाटियासनी पहुंचे। बस से उतरकर तीनों सड़क क्रॉस करने लगे इसी बीच, जोधपुर की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने ज्योति को चपेट में ले लिया। जिससे वह उछलकर करीब तीस फुट दूर उछलकर सिर के बल पत्थर पर गिरी। वह गंभीर घायल हो गईं। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार सड़क किनारे पिलर से टकराकर विपरीत दिशा में जाकर घुमी और सौ मीटर दूर जाकर रूकी। समुन्द्रसिंह व भोमसिंह ने निजी वाहन से ज्योति को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग