9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशिक्षु आइपीएस पर मंगेतर ने लगाया बलात्कार का आरोप, हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहा है आरोपी

शहर में रहने वाली एक युवती ने हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु आइपीएस पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती की प्रशिक्षु आइपीएस से सगाई हुई थी। लेकिन आरोपी ने युवती से बलात्कार के बाद शादी से इनकार कर दिया।
2 min read
Google source verification
girl lodged FIR of rape against trainee IPS officer in jodhpur

प्रशिक्षु आइपीएस पर मंगेतर ने लगाया बलात्कार का आरोप, हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहा है आरोपी

जोधपुर. शहर में रहने वाली एक युवती ने हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु आइपीएस पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती की प्रशिक्षु आइपीएस से सगाई हुई थी। लेकिन आरोपी ने युवती से बलात्कार के बाद शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी आइपीएस के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। देवनगर थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने रविवार को रिपोर्ट दी कि गत वर्ष उसकी सगाई बीकानेर में रहने वाले सुशील बिश्नोई पुत्र गणपतराम बिश्नोई से हुई थी।

उस दौरान सुशील जोधपुर में रहकर आइएएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गत वर्ष अप्रैल माह में आरोपी उसे किराए के एक मकान में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान आरोपी का आइपीएस में चयन हो गया। आरोपी अभी हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहा है। युवती के परिजनों ने आरोपी पर 40 ग्राम सोना और करीब आठ लाख रुपए हड़पने का आरोप भी लगाया है। इनमें से एक लाख रुपए आरोपी के यूपीएससी में चयनित होने पर खर्च होना बताया जा रहा है।

डम्पर की चपेट से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत
कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में हैलीकॉप्टर चौराहा के पास रविवार रात को एक डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत हो गई। कुड़ी भगतासनी थाना एएसआइ सुजान सिंह ने बताया कि रिटायर्ड रेलकर्मी मामा अचलेश्वर नगर निवासी जगदीश सिंह (68) पुत्र श्यामङ्क्षसह रविवार सुबह स्कूटी पर विवेक विहार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान हैलीकॉप्टर चौराहा के पास एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को एम्स में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ठगी के आरोपी को जेल भेजा
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती के नाम की आइडी बनाकर उसकी आवाज में बातचीत कर ल्युब्रिकेंट व्यवसायी को प्रेमजाल में फांसकर पचास लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को सोमवार कोर्ट में जेल भिजवा दिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हण्डिया थानान्तर्गत भंवर तालाब निवासी सिद्धार्थ पटेल (26) पुत्र महेश जाट ने युवती की आवाज ल्युब्रिकेंट व्यवसायी रवि इनाणिया से दोस्ती की थी। इसके बाद उसने अलग-अलग आवाज में बात कर व्यवसायी से लाखों रुपए ठगे थे।

पंचायत चुनाव के लिए जमा की शराब पकड़ी
शेरगढ़ के तेना गांव में आबकारी ग्रामीण ने एक मकान में दबिश देकर चुनाव के लिए स्टॉक की 40 पेटी शराब बरामद की। आबकारी ग्रामीण थाना प्रभारी नितिन दवे ने बताया कि शरेगढ़ के तेना गांव निवासी समुंदर सिंह पुत्र भंवरङ्क्षसह के घर पर दबिश देकर 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक समुंदरसिंह मौके से फरार हो गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग