
Girl's fake ID uploaded pornographic photo on Instagram
जोधपुर. मण्डोर थाना क्षेत्र में एक युवती की सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए गए। युवती ने एक युवक के खिलाफ मण्डोर थाने में आइटी एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार एक युवती की शिकायत पर प्रमोद उर्फ पिंटू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसका कहना है कि युवक ने गत दिनों इंस्टग्राम पर युवती के नाम की फर्जी आइडी बनाई। युवक ने आईडी बनाने के बाद उस पर अनेक अश्लील फोटो भी अपलोड कर दिए। साथ ही उसने युवती से अश्लील बातचीत करने के साथ उसे धमकियां भी दी। युवक ने कई बार युवती का पीछा कर अश्लील कमेंट भी किए। इन हरकतों से परेशान होकर युवती ने पुलिस की मदद ली और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बना अश्लील फोटो अपलोड करने की एक युवती ने शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Published on:
01 Feb 2020 09:08 pm
