
मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं को दें प्राथमिकता - जिला कलक्टर
जोधपुर।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि घोषणाओं के काम में तेजी लाएं और मिशन भावना के साथ समन्वयपूर्वक निर्धारित लक्ष्य हासिल करें।
जिला कलक्टर सोमवार को कलक्टे्रट सभागार में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के तहत जिले मे चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बजट घोषणाओं में आवंटित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ से लम्बित प्रकरणों तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। विधायक कोष से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी भी ली और निर्देश दिए कि प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मूलमंत्र है। उन्होंने लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ पर लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करें। बैठक में डिस्कॉम, पीएचइडी, सूचना प्रौद्योगिकी, पीडब्ल्यूडी, महिला अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने घोषणा से संबंधित हुए कार्यों से अवगत कराया। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास, सीएमएचओ डॉ बलवंत मण्डा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
08 Feb 2021 09:33 pm
