9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासनिक फेरबदल में दिखी स्मार्टसिटी की झलक

- जिला कलक्टर होंगे प्रकाश राजपुरोहित - निगम-जेडीए की कमान भी अब आइएएस के हाथ - जयपुर स्मार्ट सिटी के सीइओ को लगाया जोधपुर निगम आयुक्त
2 min read
Google source verification
Glance seen in the administrative reshuffle

प्रशासनिक फेरबदल में दिखी स्मार्टसिटी की झलक

जोधपुर. नई सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में जोधपुर जिला कलक्टर सहित संभाग के पांच जिलों के कलक्टर बदल गए। इसके साथ जोधपुर के नगरीय निकायों का प्रशासनिक चेहरा भी बदल गया है। अब दोनों निकायों की कमान आइएएस अधिकारियों के हाथ है। जोधपुर संभाग के चार अन्य जिलों के कलक्टर बदले गए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने गृहनगर के प्रशासनिक अमले को मजबूत करते हुए जिला कलक्टर के साथ निकायों की कमान भी आइएएस को सौंपी है। खास बात यह है कि रक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जोधपुर आए थे तब गहलोत ने ट्विट के जरिये स्मार्ट सिटी की मांग रखी थी। अब जब प्रदेश की कमान पुन: उनके हाथ में आई तो जोधपुरवासियों की यह उम्मीद फिर जगी। इसकी एक झलक उन्होंने निगम आयुक्त के पदस्थापन के साथ दिखा दी है। स्मार्ट सिटी परियोजना में काम कर रहे ओला को जोधपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। जिला परिषद सीईओ अविचल चतुर्वेदी को दौसा जिला कलक्टर लगाया गया है। इस पद पर फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित
बाड़मेर जिले के आराबा गांव के मूल के निवासी प्रकाश राजपुरोहित को जोधपुर जिले की कमान सौंपी गई है। वे अलवर जिला कलक्टर पद से स्थानांतरित होकर आ रहे हैं। जिला कलक्टर के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल है। अलवर में मई २०१८ से कार्यरत थे। राजपुरोहित इलेक्ट्रिक इंजीनियर हैं। जोधपुर से रवि कुमार सुरपुर को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त लगाया गया है। सुरपुर पिछले डेढ़ साल से जोधपुर में कार्यरत थे।

निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला

स्थाई रूप से यह पद पिछले कई माह से रिक्त था। अब यह महत्वपूर्ण पद सुरेश कुमार ओला को दिया गया है। वे सीईओ जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। बीएससी शिक्षा प्राप्त ओला युवा आइएएस हैं और इन्हें शहरी विकास का अच्छा अनुभव हो गया है।

जेडीए आयुक्त गौरव अग्रवाल
2014 बैच के युवा आईएएस गौरव अग्रवाल को लगाया गया है। 2013 की आइएएस परीक्षा में टॉपर अग्रवाल सीईओ जिला परिषद व एडीएम करौली के पद से स्थानांतरित होकर यहां आ रहे हैं। वे करौली में इस पद पर मई 2018 से कार्यरत थे। अग्रवाल कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियर है। मारवाड़ में वे पहले माउंट आबू व पाली जिले के बाली में उपखंड अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।


निदेशक प्राच्य विद्या संस्थान

इस पर पाली मूल के भंवरलाल मेहरा को लगाया गया हैं। वे जिला कलक्टर प्रतापगढ़ के पद से स्थानांतरित होकर आए हैं। वे प्रतापगढ़ में मई 2018 से पदस्थापित थे। एम.ए इकोनॉमिक्स तक पढ़ाई किए हुए मेहरा की अधिकांश सेवाएं जोधपुर व मारवाड़ रिजन में ही निकली है।
----

संभाग में यह बदलाव
- जालोर कलक्टर बाबूलाल कोठारी को निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लगाया गया है। उनके स्थान पर स्टेट मोटर गैराज विभाग के नियंत्रक महेन्द्र सोनी को लगाया गया है।

- पाली कलक्टर सुधीर कमार शर्मा को गृह विभाग में विशिष्ठ शासन सचिव लगाया गया है। उनके स्थान पर हनुमानगढ़ कलक्टर दिनेश चंद्र जैन को लगाया गया है।
- बाड़मेर कलक्टर एन शिवप्रसाद मदान को श्रीगंगानगर लगाया गया है। जबकि उनके स्थान पर नगर निगम आयुक्त अजमेर हिमांशु गुप्ता आए हैं।

- जैसलमेर कलक्टर ओम प्रकाश कसेरा को प्रतापगढ़ कलक्टर लगाया गया है। उनके स्थान पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नमित मेहता आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग