9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GOLD-SILVER–सोना ऐतिहासिक ऊंचाइ पर, चांदी भी छू रही आसमान

- निवेशकों का रुझान बढ़ा - इस साल के अंत तक तेजी जारी रहने की संभावना
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 26, 2020

GOLD-SILVER--सोना ऐतिहासिक ऊंचाइ पर, चांदी भी छू रही आसमान

GOLD-SILVER--सोना ऐतिहासिक ऊंचाइ पर, चांदी भी छू रही आसमान

जोधपुर।

लॉकडाउन व लॉकडाउन के बाद वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। पहली बार सोना 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। चांदी भी सोने की राह पकड़ ऊंचाइ पर पहुंच गई है और 60 हजार रुपए प्रति किलो के पार चली गई है। मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल के अंत तक सोने-चांदी के भावों में तेजी बने रहने की संभावना है। लेकिन ऐसे में आने वाले सीजन में, जिन लोगों के घरों में शादियां होनी है, वे लोग बेतहाशा बढ रहे भावों में किस तरह जेवर-आभूषण खरीद पाएंगे।

--

इसलिए बढ़ रहे हैं सोने के भाव

इंडिया बूलियन ज्वैलर्स (इब्जा) राजस्थान के अनुसार कोरोना वायरस और वैश्विकतनाव बढऩे के बाद सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश के रूप मे लिया जा रहा है। इससे दोनों धातुओं में खरीदारी तेजी से बढ़ी है। इक्विटी मार्केट से पैसा निकालकर निवेशक सोने-चांदी में लगातार निवेश कर रहे है।

--

वैश्विक बाजारों में सोने का भाव नौ साल के उच्चतम स्तर पर

कोरोना के कहर से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए कई देशों में लाए गए राहत पैकेज से सोने और चांदी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है, क्योंकि राहत पैकेज से महंगाई बढऩे की आशंका बनी रहती है। इस कारण निवेशकों का झुकाव सोने-चांदी के सुरक्षित निवेश की तरफ है।

----

चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ी

चांदी की कीमत दस साल के उच्चतम स्तर पर है और प्रतिदिन सोने से अधिक तेजी दर्ज कर रही है। चांदी की औद्योगिक मांग बढऩे की संभावनाओं से निवेशकों का रुझान चांदी में ज्यादा बढ़ा है क्योंकि चांदी एक औद्योगिक धातु है और दुनियाभर में लॉकडाउन खुलने के बाद इसकी औद्योगिक मांग बढ़ रही है।

---

ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकती है चांदी

सोना-चांदी को संकट का साथी कहा जाता है जिसके चलते निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की तरफ बढ़ा है। दोनों कीमती धातुओं में निवेश के अनुसार देखा जाए तो वर्तमान में सोना 10 हजार रुपए तो चांदी ने सोने से भी दुगुना करीब 22 हजार रुपए रिटर्न दिया है। चांदी दशक के शुरुआत में 75 हजार रुपए के करीब थी, ऐसे में निवेशकों का मानना है कि तेजी से बढ़ रही चांदी अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को न तोड़ दे।

------

कैसे होता है सोने-चांदी का व्यापार

सोने का व्‍यापार मुख्‍य रूप से दो प्रकार का होता है। पहला वायदा बाजार और दूसरा हाजिर बाजार। वायदा बाजार में बेस मेटल के खरीद बिकवाली पर निकट सौदे तय किए जाते हैं। वायदा बाजार के खरीद बिकवाली के सौदे हाजिर बाजार पर असर करते है और प्रतिदिन भाव तय होते है जोधपुर में जोधपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सदस्यों को प्रतिदिन भाव तय कर सन्देश भेजा जाता है, उसी हिसाब से शो रूम्स जेवर बेचते है।

----

पिछले 6 माह के सोने-चांदी के भाव

माह-- सोना --- चांदी

फरवरी - 40500 - 45500

मार्च - 39835 - 36640

अप्रेल - 42950 - 39200

मई - 45587 - 41100

जून - 46887 - 49540

जुलाई - 52400 - 61500

(सोना प्रति दस ग्राम व चांदी प्रति किलो रुपए है )

------------------------

दुनियाभर के देशों में बैंक, निवेशक अलग-अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे है। सोने-चांदी के भाव वैश्विक बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। इसी वजह से भारत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दिवाली तक तेजी जारी रहने की संभावना है, ऐसे में ग्राहकों को हर स्तर पर खरीद करनी चाहिए।

नवीन सोनी, उपाध्यक्ष

इंडिया बूलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन, राजस्थान

---

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग