
निर्यातकों के लिए खुशखबरी: 31 मार्च तक मिलेगी सब्सिडी
जोधपुर।
नए वर्ष की शुरुआत में मंदी के दौर से गुजर रहे देश के निर्यातकों के लिए अच्छी खबर है । केन्द्र सरकार की ओर से निर्यातकों को मिलने वाली प्रोत्साहनरूपी मर्चेन्डाइस एक्सपोट्र्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (एमइआइएस) को 31 मार्च तक बढा दिया है । पूर्व में केन्द्र सरकार ने इस स्कीम के तहत निर्यातको को दी जाने वाली सब्सिडी को 1 जनवरी 2020 से बन्द करने का निर्णय लिया था। अब यह स्कीम निर्यातकों के लिए 31 मार्च तक लागू रहेगी । एमइआइएस स्कीम के तहत हैण्डीक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल्स, स्टील व अन्य कुटीर उद्योगों निर्यात पर सब्सिडी दी जा रही है । इस निर्णय से जोधपुर के हजारों निर्यातक लाभान्वित होंगे। अमरीका ने वल्र्ड टे्रड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में भारत द्वारा निर्यातकों को दी जाने वाली रियायतों पर एतराज जताया था । अमरीका का कहना था कि इन रियायती स्कीमों के कारण अमरीकी कंपनियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड रहा है । अमरीका की आपत्ति पर डब्ल्यूटीओ ने भारत को इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाने को कहा था। इसके बाद भारत ने एमइआइएस स्कीम को बदलने का फैसला लिया था। भारत ने वल्र्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में अमरीका के प्रस्ताव को चुनौती दी, इस पर डब्ल्यूटीओ ने भारत को 31 मार्च तक निर्यातकों को एमइआइएस में सब्सिडी देने की छूट दी।
--
नई स्कीम घोषित, 50 हजार करोड़ का बजट भी
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने एमइआइएस स्कीम की जगह रेमिसेशन ऑफ ड्यूटीज एण्ड टेक्सेस ऑन एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स की घोषणा पहले ही कर दी है । जो अगले वित्तीय वर्ष से लागू कर दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने 50 हजार करोड़ का बजट भी पारित किया है । नई स्कीम के तहत जीएसटी रिफ ण्ड पर इनडायरेक्ट टैक्सेज सम्मिलित किए जाएंगे। साथ ही, निर्यातकों को अलग-अलग 11 प्रकार की ड्यूटी व टेक्स में छूट दी जाएगी।
-
निर्यातकों को राहत
इस स्कीम के एक्टेंशन से देश के निर्यातकों को कुछ राहत मिलेगी । जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को स्कीम के तहत 3 से 5 प्रतिशत तक का प्रोत्साहनरूपी ड्रॉ बैक दिया जा रहा है ।
डॉ भरत दिनेश, अध्यक्षजोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
Updated on:
12 Jan 2020 06:57 pm
Published on:
12 Jan 2020 06:57 pm
