
इस बार 33 वां वृक्ष बंधु पुरस्कार आफरी को
जोधपुर. आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान जोधपुर की ओर से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दिए जाने वाले 33 वें वृक्ष बंधु एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्यो के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि इस वर्ष का वृक्ष बंधु पुरस्कार शुष्क वन अनुसंधान केंद्र आफरी को सडकों के किनारे सघन वृक्षारोपण के लिए दिया जाएगा। समारोह में पूर्व जोधपुर सांसद राजमाता कृष्णा कुमारी स्मृति पर्यावरण पुरस्कार - वरिष्ठ गीता पाठी पुष्पा बहन जोशी, फतेह कुमारी स्वर कोकिला स्मृति पुरस्कार- भजन गायिका सरिता जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता मरूधर मृदुल वन्यजीव पुरस्कार - राज्य पक्षी गोडावण संरक्षण के लिए कार्यरत डॉ. श्रवणसिंह राठौड, वरिष्ठ अधिवक्ता मघराज सिंघवी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार- भारतीय कला एवं संस्कृति निधि इन्टेक जोधपुर चेप्टर को एवं गणपतराज पुरोहित पुरस्कार - चांदमल शर्मा को प्रदान किया जाएगा। राजस्थान पत्रिका जोधपुर संस्करण के संपादकीय प्रभारी सुरेश व्यास को विगत तीन दशकों से वन भूमि एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण सहित विभिन्न उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए गोवर्धन हेडाऊ स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा।
45 लोगों का होगा सम्मान
पर्यावरण दिवस पर होने वाले समारोह में डॉ. महेंद्रसिंह नगर पुरस्कार - विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल,रूख भाईला पुरस्कार - अधिवक्ता सुनिल जोशी,वन वात्सल्य पुरस्कार - अरूण हर्ष, जल पुत्र पुरस्कार अधिवक्ता भावेश शर्मा, डीडी हर्ष भक्ति संगीत पुरस्कार सतीश बोहरा, अनमोल रत्न पुरस्कार - जगदीश हर्ष,कोरोना कर्मवीर पुरस्कार राजू व्यास, नन्दु शाह, रतनसिंह व मनीष रामदेव को दिया जाएगा। समारोह में डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता ओपी सुथार, डॉ. आनन्द पुरोहित, तन्मय सैन, योगेश भाटी सहित विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 45 वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण प्रेमियों को रजत, कांस्य व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Published on:
31 May 2022 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
