
AGRICULTURE UNIVERSITY--कृषि विवि व संबंद्ध महाविद्यालयों में दूर होगी शिक्षकों की कमी
जोधपुर।
जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय व इसके संबंद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। राज्य सरकार ने लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह मंजूरी दी। इससे विश्वविद्यालय व इसके संघटक महाविद्यालयों में 83 पद भरे जाएंगे। ये पद भरे जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी और लंबे अर्से से शिक्षकों के रिक्त पदों की समस्या दूर होगी।
---
65 पद शैक्षणिक वर्ग के भरे जाएंगे
कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर व इससे सम्बद्ध कृषि महाविद्यालयों में 83 पद भरे जाएंगे। इनमें से 65 पद शैक्षणिक, 15 पद अशैक्षणिक तथा 3 पद प्रतिनियुक्ति के शामिल होंगे। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के अंतर्गत जोधपुर, नागौर व सुमेरपुर कृषि महाविद्यालय आते है।
----
फरवरी में 87 नए पदों के सृजन की मिली मंजूरी
सरकार की ओर से गत फरवरी माह में कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर व इससे सम्बद्ध कृषि महाविद्यालयों में 87 पदों को भरने की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 57 पद शैक्षणिक तथा 30 पद अशैक्षणिक वर्ग के हैं।
--------
सरकार ने इन पदों को भरने की भी दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कृषि विश्वविद्यालय व इसके संबंद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के अलावा अन्य विभागों में भी रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी-
- वर्ष 2020-21 में खोले जाने वाले 200 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्रों में 200 पशुधन सहायकों व 200 जलधारी के यानि कुल 400 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
- प्रदेश के 294 उपखण्ड कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 588 नए पद सृजित कर इनके लिए 20.72 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान की भी स्वीकृति दी है।
-----
सरकार के इस निर्णय से कृषि विश्वविद्यालय व इसके अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद भरे जा सकेंगे। सरकार से कुछ और पदों को भरने की मांग की गई है, उम्मीद है यह मांग भी जल्द पूरी होगी।
डॉ बीआर चौधरी, कुलपति
कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर
-----
Published on:
10 Aug 2020 05:35 pm
