9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार न कोरोना को रोक पा रही और न अपराध को – पूनिया

- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की प्रेस वार्ता
less than 1 minute read
Google source verification
सरकार न कोरोना को रोक पा रही और न अपराध को - पूनिया

सरकार न कोरोना को रोक पा रही और न अपराध को - पूनिया

जोधपुर.
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर हल्ला बोला। जयपुर को दुष्कर्म के मामले में देश में चौथे स्थान पर बताया। दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए पूनिया शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे बाड़मेर में दुष्कर्म पीडि़ता से मिले और राजस्थान में अपराधों का अनवरत सिलसिला चल पड़ा है। करौली जिले के सपोटरा में पुजारी को जिंदा जलाना भी दुखद है। मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री है। 20 माह में कोई योग्य नहीं मिला जिसे गृहमंत्री बना सके। उन्होंने कहा कि सरका न तो कोरोनो को और न ही अपराध को। भाजपा ने डिजिटल कैम्पेन क्राइम कैपिटल चलाया। मजबूर होकर सडक़ पर उतरना पड़ा, मैंने भी गिरफ्तारी दी। अब महामहिम राज्यपाल से मिलकर हस्तक्षेप की मांग की है। एक सवाल के जवाब में बोले कि सरकार आंकड़ों से खेल रही है। विभाग के अधिकारी व उप मुख्य सचेतक जो प्रभारी मंत्री है उनके आंकड़ों में ही विरोधाभास है।
सरकार से चुनाव लडऩा चुनौती
उन्होंने बताया कि निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। सीएम के शहर की सडक़ों की दुर्दशा देखी। सीएम जोधपुर के लोगों को न तो संक्रमण से बचा पा रहे और न सडक़ों के गड्ढों से। जब विपरित विचार की सरकार होती है तो चुनाव में संघर्ष होता है। लेकिन जोधपुर की जनता राष्ट्रवाद का साथ देगी, वह प्रदेश सरकार से ऊब चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग