9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
निजी अस्पताल की सर्जरी का रिकॉर्ड रखेगी सरकार, इन बीमारियों की जानकारी भेजने के दिए निर्देश
Play video

निजी अस्पताल की सर्जरी का रिकॉर्ड रखेगी सरकार, इन बीमारियों की जानकारी भेजने के दिए निर्देश

पॅाजीटिव केस वाले व्यक्ति के घर के आसपास के 50 घरों में भी जांच कर कलक्ट्रेट में भी सूचित किया जाए।
Google source verification

जोधपुर. जिले के प्रभारी सचिव व अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) दीपक उप्रेति ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी अस्पतालों में की जाने वाली सर्जरी का रिकॅार्ड रखने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने जिला कलक्टर को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। उप्रेति सोमवार शाम साढ़े चार बजे सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. सुरेन्द्रसिंह चौधरी को डेंगू, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के पॅाजिटिव केस आने की स्थिति में डिप्टी सीएमएचओ को रैपिड रेस्पॅान्स टीम के साथ भेजने के निर्देश दिए। पॅाजीटिव केस वाले व्यक्ति के घर के आसपास के 50 घरों में भी जांच कर कलक्ट्रेट में भी सूचित किया जाए। उन्होंने पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी और समाज कल्याण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।