9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International handicraft fair – पहला अन्तरराष्ट्रीय हैण्डीक्राफ्ट फेयर करवाएगी राज्य सरकार

International handicraft fair - 11 साल बाद जगी अंतरराष्ट्रीय हेंडीक्राफ्ट फेयर की उम्मीद- राज्य सरकार पहली बार करवाएगी आयोजन, बजट में हो चुकी है घोषणा
2 min read
Google source verification
International handicraft fair - पहला अन्तरराष्ट्रीय हैण्डीक्राफ्ट फेयर करवाएगी राज्य सरकार

International handicraft fair - पहला अन्तरराष्ट्रीय हैण्डीक्राफ्ट फेयर करवाएगी राज्य सरकार

International handicraft fair - जिला प्रशासन व उद्योग विभाग की निर्यातकों के साथ बैठक में राज्य सरकार की मेजबानी में पहला अन्तरराष्ट्रीय हैण्डीक्राफ्ट फेयर अगले साल मार्च में करवाने पर सहमति बनी है। राज्य सरकार हालांकि इसी साल नवम्बर में फेयर करवाना चाहती थी, लेकिन निर्यातकों ने एशिया के विभिन्न देशों में होने वाले फेयर्स के दौरान आयोजन का सुझाव दिया था। इस पर मार्च में आयोजन की सहमति बन गई। निर्यातकों का कहना था कि मार्च में बड़ी संख्या में विदेशी खरीदारों के आने से फेयर का ज्यादा फायदा हो सकेगा।

यह फेयर लगभग 11 साल बाद जोधपुर में होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए वर्ष 2020 के बजट में 3 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश ने बैठक में कहा कि प्रस्तावित फेयर में बड़ी संख्या में विदेशी ग्राहकों के आने से ही हस्तशिल्प निर्यात को फायदा मिल सकता है। इसके लिए फेयर कमेटी को रोडमेप बना कर अभी से प्रयास शुरू करने चाहिए।

नवम्बर में था प्रस्तावित
उद्योग विभाग ने हैण्डीक्राफ्ट फेयर नवम्बर में करवाना प्रस्तवित किया था, लेकिन निर्यातकों ने उस दौरान फेयर की सफलता को लेकर आशंका व्यक्त कर दी। कारण कि अक्टूबर में ईपीसीएच का दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय इंडियन हैण्डीक्राफ्ट एण्ड गिफ्ट फेयर होना है। इसमें जोधपुर के करीब 500 से अधिक निर्यातक भाग लेते हैं और बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार भी पहुंचते हैं। इसके ठीक एक महिने बाद जोधपुर फेयर में दुबारा विदेशी ग्राहकों का आना मुश्किल होता है।

वर्ष 2010 व 2011 में हो चुके आयोजन
जोधपुर में वर्ष 2010 व 2011 में ईपीसीएच व जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स की संयुक्त मेजबानी में दो अन्तरराष्ट्रीय फर्नीचर व एक्ससरीज शो भी मार्च में सफलतापूर्वक हुए थे। इनमें कई अन्तरराष्ट्रीय बायर्स भी आए, लेकिन जोधपुर में उस वक्त फेयर के लिए उचित स्थाई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होने से फेयर दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया था।

इनका कहना...
पूर्व में फेयर नवम्बर में करवाना तय किया गया, लेकिन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निर्यातकों के साथ बैठक में आए सुझावों पर विचार कर फेयर मार्च-2023 के अंतिम सप्ताह में करवाने पर सहमति बनी है।
एसएल पालीवाल, संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र, जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग