9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उच्च शिक्षा में अनुदान बढ़ाएं सरकारें

jnvu jodhpur - राष्ट्रीय वेबिनार में बोले यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष
less than 1 minute read
Google source verification
उच्च शिक्षा में अनुदान बढ़ाएं सरकारें

उच्च शिक्षा में अनुदान बढ़ाएं सरकारें

जोधपुर. जेएनवीयू से सम्बद्ध कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आग़ाज़ हुआ। बदलते सामाजिक एवं आर्थिक वातावरण के कारण उच्च शिक्षा की चुनौतियां विषयक वेबिनार के प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश ने कहा कि समाज के निर्माण व सशक्तिकरण विवि का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शोध में इंटरडिसिप्लिनरी एप्रोप का होना आवश्यक है। अच्छी शोध के बिना आधुनिक समाज का आगे बढऩा सम्भव नही है।
उन्होंने प्रत्येक विवि में एक आईक्यूएसी सेल के महत्व एवं उसके कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकारों को उच्च शिक्षण को देय अनुदान में वृद्धि करनी चाहिए। दूसरे सत्र के वक्ता मगध विश्वविध्यालय बोधगया के कुलपति प्रोफ़ेसर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संस्था के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बदलते सामाजिक परिवेश में आधारभूत मूल्य लुप्त से हो गए है ऐसे में हमें पुन: अपने बुनियादी मूल्यों को आत्मसात् करना होगा।
जेएनवीयू कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चुनौतियो पर प्रकाश डाला। कमला नेहरू कॉलेज की निदेशक प्रोफ़ेसर संगीता लूंकड ने वेबिनार उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ राजश्री राणावत ने किया। प्रो केएल रैगर और प्रो चंदनबाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग