9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुर्वेद विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा आयुर्वेद को मिले बढ़ावा, नाड़ी विज्ञान विशेषज्ञों की हो भर्ती

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के सभागार में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 2017 और 2018 बैच के 1492 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
governor kalraj mishra at jodhpur ayurveda university convocation

आयुर्वेद विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा आयुर्वेद को मिले बढ़ावा, नाड़ी विज्ञान विशेषज्ञों की हो भर्ती

वीडियो : गजेंद्रसिंह दहिया/गौतम उडेलिया/जोधपुर. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के सभागार में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 2017 और 2018 बैच के 1492 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने की। मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा थे। बतौर विशिष्ट अतिथि आइआइटी के निदेशक प्रोफेसर शांतनु चौधरी थे।

डेंगू को लेकर चिकित्सा मंत्री शर्मा ने दिया बड़ा बयान, सीएम गहलोत के इस अभियान की भी दे डाली जानकारी

दीक्षांत समारोह में बीएएमएस के 737, बीएचएमएस के 310, बीयूएमएस के 153 और बीएनवाइएस के 30 उपाधियों का वितरण किया गया। साथ ही एमडी आयुर्वेद के 224, एमडी होम्योपैथी के आठ और आयुर्वेद पीएचडी की 30 डिग्रियां बांटी गई। कुलाधिपति व राज्यपाल कलराज मिश्र समारोह को संबोधित करते हुए आयुर्वेद को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय को नाड़ी विज्ञान के विशेषज्ञ की भर्ती भी करनी चाहिए नाड़ी विज्ञान के जरिए हम कई पैथोलॉजिकल जांचों से बचकर इलाज कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग