
हेप्पीनेस डे पर सामूहिक सूर्यनमस्कार
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय हेप्पीनेस डे पर शनिवार को कायलाना के समीप नि:शुल्क सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम हुआ। जोधपुर रनर्स टीम के साथ वंदना योगा स्टूडियो ने यह योगाभ्यास करवाया। जोधपुर रनर्स के धीरज दाधवानी और विशाल लोहिया ने बताया कि सप्ताह में दो दिन रनिंग सेशन होते हैं। लेकिन हेप्पीनेस डे के मौके पर सूर्यनमस्कार के साथ योगाभ्यास रखा गया। योग प्रशिक्षिका वंदना देवड़ा ने दीपक, रूपवती देवड़ा, जतीन, अंजली के साथ मिलकर मदराज ग्रीन्स में यह कार्यक्रम किया। रनर्स गु्रप के सत्यम संचेती व विशाल अग्रवाल के अनुसार हर रनिंग सेशन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी जाती है, जो कि निशुल्क है।
जोधपुर रनर्स गु्रप हर सप्ताह में बुधवार व शनिवार को रनिंग सेशन आयोजित करता है। यह गु्रप पिछले आठ माह से लगातार लोगों को फिट रहने के लिए मोटिवेट कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिये करीब 2 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। सुबह करीब एक से डेढ़ घंटे के सेशन में अलग-अलग सडक़ों का चयन कर अपनी क्षमता के अनुसार रनिंग की जाती है। प्रति सेशन में 100 से ज्यादा लोग जुड़ते हैं।
Updated on:
20 Mar 2021 08:21 pm
Published on:
20 Mar 2021 06:24 pm
