
GUAR---बम्पर तेजी के बाद ग्वार-गम लुढकेव्यापारी बोले
जोधपुर।
वायदा बाजार में गत कई दिनों से धूम मचाने वाले ग्वार व गम के भावों में शुक्रवार को भी गिरावट रही। वायदा बाजार में शुक्रवार को ग्वार-गम का बाजार सुबह तेजी में रहा, बाद में तेजी-मंदी तथ शाम को मंदी के साथ बंद हुआ। ग्वार-गम के भावों में गुरुवार सुबह तेजी के बाद शाम को मंदी रही। ऐसे में भारी तेजी के बाद लगातार दो दिनों तक बाजार के लुढक़ गया। वहीं ग्वार के भावों में उतार-चढ़ाव को लेकर स्टॉकिस्ट, व्यापारी व काश्तकार असमंजस की स्थिति में है। भावों में गिरावट के बाद शुक्रवार को मंडिय़ों में छुटपुट खरीद-फरोख्त हुई। शुक्रवार को ग्वार में प्रति क्विंटल 50-100 रुपए वहीं गम में करीब 500 रुपए मंदी रही। मंडिय़ां बंद होने तक ग्वार डिलीवरी के भाव 5800-6200, लोकल के भाव 560-6000 व ग्वारगम के भाव 9800-10000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। व्यापारियों के अनुसार मानसून की बेरुखी व कम बारिश के चलते ग्वार की पैदावार पर असर पड़ेगा।
--
Published on:
27 Aug 2021 11:05 pm
