9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग़ुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रामद्वारा पहुंचे

  संतों की सदियों पुरानी पाषाण कुण्डी के उपयोग को देखकर जताया आश्चर्य
less than 1 minute read
Google source verification
ग़ुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रामद्वारा पहुंचे

ग़ुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रामद्वारा पहुंचे

जोधपुर. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार सुबह सूरसागर बड़ा रामद्वारा पहुंचे और देवल समाधियों का पूजन किया। रामद्वारा के महंत संत रामप्रसाद ने रामस्नेही संतों और रामद्वारा के इतिहास के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने सतों की ओर से जल छानने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली सदियों पुरानी पाषाण कुण्डी के उपयोग को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। राज्यपाल के साथ उनके परिजनों ने संतों की समाधियों पर शीश नवाया और रामस्नेही संतों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक धर्म अध्यात्म पर चर्चा की। रामद्वारा के संत टीकमदास, संत अमृतराम, संत नृसिंह दास ने राज्यपाल का रामस्नेही परम्परा अनुसार स्वागत किया।

परिवार के साथ मेहरानगढ़ ; मंडोर देवल व संग्रहालय देखा

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत गुरुवार सुबह मंडोर उद्यान परिसर में बने राजकीय संग्रहालय, देवताओं की साळ, एक थंबा महल और प्राचीन देवल को देखा और प्राचीन स्थापत्य कला को देखकर अभिभूत हुए। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी साथ में मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग