9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलारी गांव में हुई फायरिंग की असली वजह आई सामने, आरोपी सेवानिवृत्त फौजी का अब तक नहीं चल पाया सुराग

थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार तिलवासनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी ओमप्रकाश जाट का सुराग की तलाश की जा रही है। सिलारी निवासी उसके ससुर मंगलाराम जाट ने ओमप्रकाश, हरसुखराम बिश्नोई, सहीराम बिश्नोई व भावी निवासी महेन्द्र ढाका के खिलाफ जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट में एफआइआर दर्ज कराई।
2 min read
Google source verification
gun firing case of silari village in jodhpur

सिलारी गांव में हुई फायरिंग की असली वजह आई सामने, आरोपी सेवानिवृत्त फौजी का अब तक नहीं चल पाया सुराग

जोधपुर/पीपाड़सिटी. बिलाड़ा थानान्तर्गत सिलारी गांव में लोडिंग टैक्सी पर पत्नी की फोटो का बैनर लगा लाउड स्पीकर से दहेज लौटाने के बारे में मुनादी (प्रचार) का विरोध करने पर सेवानिवृत्त फौजी ने चार गोलियां चलाईं थी। पुलिस ने वारदातस्थल से गोली के चार खाली खोल जब्त किए हैं।

थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार तिलवासनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी ओमप्रकाश जाट का सुराग की तलाश की जा रही है। सिलारी निवासी उसके ससुर मंगलाराम जाट ने ओमप्रकाश, हरसुखराम बिश्नोई, सहीराम बिश्नोई व भावी निवासी महेन्द्र ढाका के खिलाफ जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट में एफआइआर दर्ज कराई। मामले की जांच सीओ बिलाड़ा को जांच सौंपी गई है।

सेवानिवृत्त फौजी मुम्बई में वाहन चलाता है। संदेह करने के कारण पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी पीहर आ गई और पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने तीन-चार दिन पहले ही पति को नोटिस भेजा था। पुलिस का मानना है कि इससे नाराज होकर लोडिंग टैक्सी में दहेज का कुछ सामान रखकर वह बुधवार को ससुराल पहुंच गया था। टैक्सी पर पत्नी की फोटो व नाम के साथ 21 साल बाद दहेज लौटाने संबंधी फ्लैक्स बैनर भी लगा था।

उसने टैक्सी गांव में घुमाई और लाउड स्पीकर से दहेज लौटाने का प्रचार करना शुरू कर दिया था। ससुराल वालों को पता लगा तो वो गांव आए, लेकिन तब तक ओमप्रकाश विद्यालय जा पहुंचा और प्रार्थना सभा में दहेज लौटाने व विवाह न करने के बारे में संबोधित करने लगा। उसके साले गोरधनराम व हनुमान ने विरोध किया तो उसने गोलियां चला दी थी। दोनों सालों के साथ सोनू दमामी व दीपकसिंह घायल हो गए थे। मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। दहेज प्रताडऩा के मामले में ओमप्रकाश के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने के लिए पुलिस अधिकारी ने आदेश जारी किए।

प्राचार्य को नोटिस, बगैर अनुमति संबोधन पर रोक
ओमप्रकाश को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल सभा में दहेज और बाल विवाह की रोकथाम पर बगैर अनुमति भाषण देने को विवाद का कारण मानकर प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया। मुख्यमंत्री की शुक्रवार को प्रस्तावित भोपालगढ़ यात्रा के चलते वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था में ड्यूटी लगे रहे। जिससे प्रकरण जांच शुरू नहीं हो पाई।

इन्होंने कहा...
‘सिलारी फ ायरिंग प्रकरण के बाद उपखण्ड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस दिया है।’
- शैतानसिंह राजपुरोहित, उप जिला मजिस्ट्रेट पीपाड़सिटी

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग