3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VOLVO ROADWAYS–इंतजार खत्म, आधी आबादी वॉल्वो, एक्सप्रेस-डीलक्स में करेंगी रियायती सफर

- अब तक लोकल बसों में ही मिल रहा था छूट का लाभ - घोषणा के बाद अब देर से पहुंचे है आदेश

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 26, 2023

VOLVO ROADWAYS--इंतजार खत्म, आधी आबादी वॉल्वो, एक्सप्रेस-डीलक्स में करेंगी रियायती सफर

VOLVO ROADWAYS--इंतजार खत्म, आधी आबादी वॉल्वो, एक्सप्रेस-डीलक्स में करेंगी रियायती सफर

जोधपुर।

देर से ही सही, लेकिन प्रदेश की आधी आबादी यानि महिलाओं का वॉल्वो, एक्सप्रोस, डीलक्स बसों में रियायती सफर का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप महिलाओं को इन टॉप लेवल की बसों में 50 प्रतिशत छूट के साथ सफर का लाभ मिलेगा। महिलाओं को यह छूट राज्य की सीमा में सफर के लिए ही दी जाएगी। दरअसल, राज्य सरकार ने रोडवेज की लोकल के अलावा एक्सप्रेस, वॉल्वो, डीलक्स बसों में महिलाओं को आधे किराए में सफर की घोषणा तो कर दी, लेकिन महिलाओं को सभी श्रेणियों की बसों में आधे किराए में सफर कराने के सरकारी ऑर्डर की काफी अभी डिपो प्रबंधन के पास नहीं पहुंचे थे। इस वजह से महिलाओं को एक्सप्रेस, वॉल्वों व डीलक्स बसों में आधे किराए के सफर का लाभ नहीं मिल रहा था। अब सरकार के लिखित आदेश रोडवेज के सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों को भिजवा दिए गए है।

--------------

रोडवेज की 80 फीसदी बसें एक्सप्रेस, वॉल्वो-डीलक्स

रोडवेज बसों में महिलाओं को छूट का दायरा केवल लोकल श्रेणी की बसों में ही दिया जा रहा था, जिनमें किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। पूरे प्रदेश में करीब 350-400 लोकल बसें है और जोधपुर डिपो में भी लोकल बसें 30-33 ही है। यह बसें भी पूरे लोकल रूट पर संचालन के लिए पर्याप्त नहीं है। रोडवेज की लगभग 80 प्रतिशत बसें एक्सप्रेस वोल्वो डीलक्स श्रेणी की है। अब महिलाओं को इन बसों में सफर करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

---------------------------------------------------

पर्याप्त बसें नहीं, कर्मचारियों का टोटा

हालांकि रोडवेज ने सभी श्रेणी की बसों में छूट तो दे दी है। लेकिन रोडवेज बेड़े में पर्याप्त बसें नहीं है, और कई लोकल रूटों पर बसों का संचालन ही नहीं होता है। इसके अलावा, रोडवेज में कर्मचारियों का टोटा भी है, जोधपुर डिपो की बात करें तो यहां 45 फीसदी यानि करीब 244 पद रिक्त है।

------------

फैक्ट फाइल

- 110 बसें आगार बेड़े में।

- 50 फीसदी छूट लोकल बसों में।

- 30-33 बसें ही लोकल के दायरे में

--------------------------

मुख्यालय से महिलाओं को सभी श्रेणी की बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट के लिखित आदेश मिल गए है। अब सभी श्रेणी की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।

उम्मेदसिंह, मुख्य प्रबंधक

जोधपुर डिपो

-----

Story Loader