24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोरों की धरती से विधानसभा में सवाल पूछने में हमीर—मदन सबसे आगे

दो जिलों के नौ में से आठ विधायकों ने पूछे 1534 सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Manoj Verma

•

Updated: 11 Jun 2023, 8:31 PM IST

धोरों की धरती से विधानसभा में सवाल पूछने में हमीर—मदन सबसे आगे

धोरों की धरती से विधानसभा में सवाल पूछने में हमीर—मदन सबसे आगे

जोधपुर।

प्रदेश की 15वीं विधानसभा का अंतिम वर्ष चल रहा है। या यूं कहे तो सत्र भी अंतिम चल रहा है। जिसका अंत अब अंतिम बैठक के साथ ही होने की संभावना है। विधायक अपने अपने क्षेत्रों के मुदृदे विधानसभा में पर्ची व सवालों के माध्यम से उठाकर समाधान करवाने का प्रयास करते हैं। धोरों की धरती जैसलमेर व बाडमेर जिले के नौ विधायकों ने अब तक विधानसभा में 1534 सवाल पूछे हैं। सवाल पूछने में सबसे आगे सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल हैं। दूसरे नंबर पर बालोतरा को जिला बनाने के लिए संघर्ष करने वाले पचपदरा विधायक मदन प्रजापत रहे। तीसरे स्थान पर राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष विधायक मेवाराम जैन हैं। पूर्व मंत्री रहे अमीन खां ने 208, जैसलमेर विधायक रूपाराम ने 78 सवाल पूछे। मंत्री परिषद से जुडे विधायकों को छोड दें तो सबसे कम सवाल चोहटन विधायक पदमाराम ने पूछे हैं। दोनों जिलो में कांग्रेस के आठ व भाजपा का एक विधायक है।

मंत्री और पूर्व मंत्री की स्थिति

मंत्री पद छोड कांग्रेस के संगठन में गए हरीश चौधरी ने एक साल में ने 36 सवाल पूछे, उन्होंने डिस्कॉम भर्ती में प्रदेश के बाहर के लोगों के चयन का सवाल उठाया लेकिन जवाब नहीं मिला।

जबकि मंत्री बनने से पहले हेमाराम चौधरी ने 12 सवाल पूछे। सरकार के गठन से ही मंत्री पद पाने वाले पोकरण विधायक शाले मोहम्मद सवाल नहीं पूछ सकते इसलिए उनके खाते में शून्य है।

सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल

4 साल में पूछे 525 सवाल

महत्वूपर्ण सवाल : घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लगने वाले सरचार्ज का, जवाब नहीं मिला।

पचपदरा विधायक मदन प्रजापत

4 साल में पूछे 379 सवाल

महत्वपूर्ण सवाल : जोधपुर बालोतरा सिक्स लेन सडक का। जवाब मिला एनएचआई करेगा।

बाडमेर मेवाराम जैन

4 साल में पूछे 241 सवाल

महत्वपूर्ण सवाल : सरकार श्रमण संस्कृति जैन बोर्ड का गठन करेगी क्या? जवाब मिला नहीं।