
हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों ने महात्मा गांधी अस्पताल को भेंट की डिलीवरी वैन
जोधपुर।
कोविड संकट काल में महात्मा गांधी अस्पताल में तैयार हो रहे नए कोविड सेंटर के अन्य साधन-संसाधनों के लिए उद्यमी आगे आ रहे है। राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला से जुड़ते हुए शहर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों ने महात्मा गांधी अस्पताल के कोविड सेंटर के लिए करीब १३ लाख रुपए की डिलीवरी वैन कम एम्बुलेंस भेंट की। जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश, हंसराज बाहेती, सुरेश विश्नोई, राजेन्द्र मेहता, पवन मेहता, मुकेश मोहनोत, अजय चैधरी आदि निर्यातकों की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन को वैन की चाबी सौंपी गई। एसोसिएशन सचिव राजेन्द्र मेहता ने बताया कि कुछ दिनों पहले एमजीएच के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से डिलीवरी वैन कम एम्बुलेन्स की कमी की बात रखी गई थी, जिसके बाद एसोसिएशन की ओर से अस्पताल को वैन भेंट करने का निर्णय लिया गया।
-
स्टीमर व मास्क का वितरण
एसोसिएशन सदस्यों की ओर से कोविड काल में अनेक अस्पतालों में स्टीमर, मास्क का भी वितरण किया गया है । एसोसिएशन की ओर से करीब १० हजार से अधिक मास्क का वितरण, जरुरतमंद लोगों को भोजन व राशन की व्यवस्था भी की गई।
Updated on:
11 May 2021 11:08 pm
Published on:
11 May 2021 11:08 pm
