
HANDICRAFT FAIR---हैण्डीक्राफ्ट फेयर 19 से, वर्चुअल होगा
जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) की ओर से दिल्ली हैण्डीक्राफ्ट फेयर का 51वां संस्करण बुधवार से वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। लॉकडाउन के कारण लगातार 5वीं बार इस मेले का वर्चुअल आयोजन हो रहा है। इपीसीएच महानिदेशक डॉ राकेशकुमार ने बताया कि कोरोना के कारण विश्व स्तर वर्तमान यात्रा प्रतिबंधों से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए फेयर वर्चुअल करने का निर्णय लिया गया।
23 मई तक चलने वाले फेयर में 15 वर्चुअल हॉल में 700 प्रदर्शकों के साथ 12 उत्पाद खंडों में फैला होगा। करीब 700 प्रदर्शकों में से जोधपुर से 144 निर्यातक भाग लेंगे। इसके अलावा मुरादाबाद के 100 प्रदर्शकों समेत 217 उत्तर प्रदेश से व जयपुर से 75 प्रदर्शकों समेत राजस्थान से 225 प्रदर्शक और दिल्ली एनसीआर से करीब 154 प्रदर्शक फेयर में भाग लेंगे।
फेयर में गिफ्ट एवं डेकोरेटिव्स, फ र्नीचर व एक्सेसरीज, होम फ र्निशिंग, हाउसवेयर, लैंप व लाइटिंग, क्रिसमस एवं फेस्टिव डेकोर, कार्पेट व रग्स, बाथरुम व बाथ एक्सेसरीज, गार्डन व आउटडोर, हस्तनिर्मित कागजी उत्पाद व स्टेशनरी, इको-फ्रेंडली, प्राकृतिक फ ाइबर उत्पाद, कैंडल, अगरबत्तियां व पोपुरी, फैशन जूलरी, एक्सेसरीज व बैग्स आदि शामिल होंगे।
Published on:
17 May 2021 05:55 pm
